दोस्तों के साथ घूमने के लिए ये जगह है बेस्ट
यदि आपकी अभी तक शादी नहीं हुई है, तो हम आपके सुझाव देंगे की शादी हो जाने से पहले आपको अपने दोस्तों के साथ जी भर के घूम लेना चाहिए और अपने दोस्तों के साथ कुछ यादगार लम्हे भी बना लेने चाहिए।

यदि एक बार शादी हो जाए तो जीवन में काफी सारे बदलाव हो जाता है। अक्सर शादी हो जाने के बाद काफी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। ऐसे में घूमने के लिए समय भी ज्यादा नहीं मिल पाता है। यदि आप शादी के बाद घूमने जाते भी है तो ज्यादातर लोग परिवार के साथ ही घूमने के लिए जाते हैं। इसलिए यदि आपकी अभी तक शादी नहीं हुई है, तो हम आपके सुझाव देंगे की शादी हो जाने से पहले आपको अपने दोस्तों के साथ जी भर के घूम लेना चाहिए और अपने दोस्तों के साथ कुछ यादगार लम्हे भी बना लेने चाहिए। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से दोस्तों के साथ घूमने जाने वाली जगहों के बारे मे बताने जा रहे हैं।
कर्नाटक
यदि आप अपने दोस्तों के साथ घूमने जाने के लिए एक बेस्ट जगह की तलाश में है तो इसके लिए कर्नाटक का कूर्ग एकदम बेस्ट जगह है। यहाँ पर आपको हरियाली के साथ ही साथ सुंदर झरने और बागीचा देखने को मिलेंगे। यहाँ पर आप हॉर्स राइडिंग और ट्रैकिंग भी कर सकते हैं।
ऋषिकेश
आप अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए ऋषिकेश भी जा सकते हैं। ऋषिकेश घूमना काफी बजट में भी रहता है। आप यहाँ पर कई ऐक्टिविटीज भी कर सकते हैं, जैसे कि ट्रैकिंग और राफ्टिंग इस इसके साथ ही साथ यहाँ पर घूमने के लिए भी कई जगह है। यहाँ पर आप मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन भी कर सकते हैं।
दार्जिलिंग
सोलो ट्रिप हो या फिर दोस्तों के साथ घूमना फिरना, दार्जिलिंग दोनों के लिए ही एकदम शानदार जगह है। दार्जिलिंग में कई चाय के बाग है जिसके कारण वहाँ पर चाय की खुशबू फैली रहती है। यहाँ पर आप टॉय ट्रेन का आनंद भी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: एक हफ्ते के लंबे वीकेंड पर घूम आइए ये जगह










