गर्मियों में दोस्तों के साथ घूमने के लिए ये जगह स्वर्ग से कम नहीं, जरूर जाएं घूमने
यदि आप अपने परिवार या फिर दोस्तों के साथ या फिर सोलो ट्रैवल करना पसंद करते हैं या फिर ट्रैवल करने का प्लान बना रहे हैं। तो आज हम आपको कुछ ऐसे स्थानों के बारे में बताएंगे, जहाँ पर आपको घूमकर काफी अच्छा लगेगा।

आज कल इतनी व्यस्त और भागदौड़ भरी जिंदगी में सब लोग थक चूके हैं और इस जीवन से ऊब चूके हैं। वहीं इस भागदौड़ भरी जिंदगी में थोड़ा सा एन्जॉय करने के लिए और अपनी जिंदगी जीने के लिए लोग घूमने का सहारा लेते हैं और निकल पड़ते हैं ट्रैवल करने के लिए जिससे कि मानसिक स्वास्थ्य मे भी सुधार आता है। वहीं मार्च महीना शुरू हो चुका है। मार्च महीने में ना तो ज्यादा गर्मी होती है और ना ही ज्यादा ठंड होती है। ऐसे मौसम में ठंडी जगह पर जाकर घूमना किसी स्वर्ग से कम नहीं होता। यदि आप अपने परिवार या फिर दोस्तों के साथ या फिर सोलो ट्रैवल करना पसंद करते हैं या फिर ट्रैवल करने का प्लान बना रहे हैं। तो आज हम आपको कुछ ऐसे स्थानों के बारे में बताएंगे, जहाँ पर आपको घूमकर काफी अच्छा लगेगा।
गोवा करें प्लान

मार्च के महीने में ना तो ज्यादा ठंड होती है और ना ही ज्यादा गर्मी होती है। ऐसे मौसम में गोवा जाना सबसे बेस्ट रहेगा। यहाँ की रातें काफी ज्यादा सुहानी होती है और यहाँ की नाइटलाइफ का तो क्या कहना। यहाँ आप शांति से अपना समय व्यतीत कर सकते हैं। इसके अलावा, आप यहाँ पर बहुत सी एडवेंचर्स एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।
दार्जिलिंग

बात करें पश्चिम बंगाल की तो डार्जिलिंग सबसे बेस्ट जगह है। यहाँ आपको ऊंचे पहाड़ देखने को मिल सकते हैं। यहाँ के गार्डन भी काफी ज्यादा खूबसूरत है। बात करे डार्जिलिंग ही तो दार्जिलिंग में टॉय ट्रेन राइड काफी ज्यादा फेमस है।
राजस्थान
बात की जाए राजस्थान की तो राजस्थान की राजधानी जयपुर किसी से कम नहीं। मार्च में तो इसका रूप और भी ज्यादा निखार आता है। जयपुर को पिंक सिटी भी कहा जाता है। मार्च के महीने में जयपुर यानी की पिंक सिटी में हाथी महोत्सव का आयोजन होता है। आप यहाँ पर हाथी महोत्सव का भी आनंद ले सकते हैं। हाथी महोत्सव को देखने के लिए पर्यटक काफी दूर दूर से आते हैं।











