इस रमज़ान दिल्ली की इन मस्ज़िदों का करें दीदार
यदि आप दिल्ली में रहते हैं तो आज हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी फेमस मस्ज़िदों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ पर आपको जरूर जाना चाहिए।

मुसलमानों में रमजान का एक अलग ही महत्त्व होता है। आपको बता दें कि 2024 में रमज़ान के दिन 12 मार्च से शुरू हो चूके हैं। रमजान के दिनों में मुस्लिम रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। जो भी लोग रोजा रखते हैं, उन्हें सूरज उगने से पहले सेहरी खानी होती है और फिर शाम के वक्त रोजा खोला जाता है। यदि आप दिल्ली में रहते हैं तो आज हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी फेमस मस्ज़िदों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ पर आपको जरूर जाना चाहिए।
जमाली कमाली मस्जिद
आपको बता दें कि यह मस्जिद दिल्ली के कुतुब मीनार के बगल में स्थित है। यह मस्जिद मुगलकाल के समय से बनी हुई है जो कि अब तक दिल्ली की पुराने खंडहरों के बीच खड़ी है। यदि आप यहाँ पर आना चाहते हैं तो आपको कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन उतरना होगा। जिसके बाद आप ऑटो के द्वारा आसानी से मस्जिद तक पहुँच जाएंगे।
कुव्वत उल इस्लाम मस्जिद
आपको बता दें कि इस मस्जिद को कुछ लोग कुतुब मस्जिद भी कहते हैं। यह मस्जिद गुलाम वंश के संस्थापक यानिकी कुतुब- उद- दीन -ऐबक द्वारा निर्माणित है। यदि आप इस मस्जिद में आना चाहते हैं तो आपको बता दें कि ये मस्जिद सुबह के 7:00 बजे से लेकर शाम के 5:00 बजे तक खुली रहती है। आप इस समय के बीच में मस्जिद आ सकते हैं।
मोठ की मस्जिद
यह मस्जिद साउथ दिल्ली में स्थित है। बताया जाता है कि ये मस्जिद 500 साल पुरानी है। इस मस्जिद को लोधी शासनकाल में वजीर मियां ने बनवाया था।









