दिल्ली से कुछ ही दूरी पर है यह बर्फीली जगह, जरूर जाएं देखने
कुछ लोगों को इस मौसम में बर्फीली जगहों पर जाकर घूमना काफी ज्यादा पसंद होता है। यदि आप भी उन्हीं इंसानों में से है, जो कि पूरा साल सर्दियां आने का इंतजार करते हैं, ताकि वह बर्फीली जगह पर जाकर स्नोफॉल का आनंद उठा सके, तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि दिल्ली से कुछ ही दूरी पर है और वहाँ पर सर्दियों में काफी अच्छी स्नोफॉल देखने को मिल सकती है।

आजकल मौसम काफी अच्छा है। सर्द मौसम के साथ साथ ठंडी हवाएं काफी अच्छी चल रही है। इस दौरान लोग अपने अपने घरों में रहना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग इस समय में ट्रैवलिंग करने का शौक रखते हैं। दरअसल कुछ लोगों को इस मौसम में बर्फीली जगहों पर जाकर घूमना काफी ज्यादा पसंद होता है। यदि आप भी उन्हीं इंसानों में से है, जो कि पूरा साल सर्दियां आने का इंतजार करते हैं, ताकि वह बर्फीली जगह पर जाकर स्नोफॉल का आनंद उठा सके, तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि दिल्ली से कुछ ही दूरी पर है और वहाँ पर सर्दियों में काफी अच्छी स्नोफॉल देखने को मिल सकती है।
भीमताल
आपको बता दें कि ये जगह दिल्ली से लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर है। यह हिल स्टेशन बिल्कुल नैनीताल की तरह ही झीलों के वजह से जाना जाता है। यह हिल स्टेशन समुद्र तल से 4500 फ़ीट की ऊँचाई पर स्थित है। सर्दियों के मौसम में ये हिल स्टेशन और भी सुहाना दिखाई देता है।
सातताल
नैनीताल और भीमताल के पास बसा हुआ ये छोटा सा हिल स्टेशन 7 झीलों का संगम है और इन सात झीलों के संगम की वजह से ही इस हिल स्टेशन को सातताल के नाम से जाना जाता है। यह समुद्र तल से 4500 फ़ीट की उचाई पर है। यदि आपको फोटोग्राफी का शौक है, तो आप इस हिल स्टेशन पर जाकर काफी बढ़िया फोटोग्राफी कर सकते के साथ साथ यहाँ पर आप कोटिंग के मज़े भी ले सकते हैं।
रानी खेत
यदि आपको बर्फ से ढके हुए पहाड़ काफी ज्यादा प्यारे और अच्छे लगते हैं, तो आपको रानी खेत जरूर घूमने जाना चाहिए। यह 6100 फ़ीट की ऊँचाई पर बना हुआ है। गर्मी के मौसम में यहाँ पर काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। वहीं सर्दियों के मौसम में यहाँ पर काफी अच्छी बर्फबारी भी होती है। रानी खेत में जाकर आप मछली पकड़ना जैसी एक्टीविटी भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Valentine’s Day Special: दिल्ली से महज दो 3 घंटे की दूरी पर है ये लाजवाब रोमेंटिक जगह












