इस झरने को बताया जाता है भूतिया, नाम लेने से ही खड़े हो जाते है रोंगटे

झारखंड को झरनों का शहर भी कहा जाता है। वहीं झारखंड में एक ऐसा झरना है, जिसे की भूतिया झरना भी कहा जाता है। इस जगह का नाम है हुंडरू वॉटरफॉल। यह स्वर्णरेखा नदी पर बना हुआ है।

 

क्या आपने कभी झारखंड घूमा है? यदि नहीं, तो आज हम आपको झारखंड की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि लोगों को काफी आकर्षित करती है। झारखंड में काफी झरने है। इस वजह से झारखंड को झरनों का शहर भी कहा जाता है।
वहीं झारखंड में एक ऐसा झरना है, जिसे की भूतिया झरना भी कहा जाता है। इस जगह का नाम है हुंडरू वॉटरफॉल। यह स्वर्णरेखा नदी पर बना हुआ है।

आपको बता दें कि इस झरने को इसे राज्य का सबसे ऊंचा झरना माना जाता है। ये जगह जितनी ज्यादा खूबसूरत हैं उतनी ही डरावनी भी है। यह झरना भूतिया झरना के नाम से भी मशहूर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस झरने को भूतिया झड़ना क्यों कहा जाता है?

न्यू ईयर में पर्यटकों को लिए हुंडरू फॉल बेहद खास, घने जंगलों के बीच 320 फीट  ऊपर से गिरता है पानी

दरअसल इस जगह को भूतिया इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहाँ पर कई लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि जो भी लोग इस वाटरफॉल को देखने के लिए आते हैं और पानी में उतरने की कोशिश करते है। वे अक्सर यहाँ पर डूब कर मर जाते हैं। जिसके कारण लोगों का कहना है कि इस जग पर किसी भूत का साया है।

यदि आप झारखण्ड के इस झड़ने पर घूमने जाना चाहते हैं तो हम आपको कुछ सावधानियां बरतने की सलाह देंगे। जैसे कि वॉटरफॉल के तेज पानी के बहाव में बिल्कुल ना आए। झरने के आसपास यदि कोई भी गड्ढा है तो उससे बचकर रहें। यदि आपको तैरना आता है तभी झड़ने के पास जाएं वरना आप दूर ही खड़े रहे।

यह भी पढ़ें: साल में एक बार खुलता है शिव जी का यह मंदिर, इस शिवरात्रि दर्शन करने जरूर पहुंचें

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!