अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करवाने के लिए IRCTC आप के लिए लाया है ये नया पैकेज

आप सभी के लिए आईआरसीटीसी अयोध्या पैकेज लाया है। इस पैकेज की मदद से आप एक रात अयोध्या नगरी में रुक कर राम मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।

 

अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करने के लिए भक्तों की काफी ज्यादा भीड़ लगी हुई है। भगवान श्री राम भक्त दर्शन करने के लिए अयोध्या चले आ रहे हैं। ऐसे में आप सभी के लिए आईआरसीटीसी अयोध्या पैकेज लाया है। इस पैकेज की मदद से आप एक रात अयोध्या नगरी में रुक कर राम मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस पैकेज में आपको अयोध्या ही नहीं बल्कि वाराणसी, प्रयागराज जैसी जगह भी घुमाई जाएगी।

IRCTC के द्वारा जारी किए गए इस पैकेज में आपको गया वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या घुमाया जाएगा। वही फ्लाइट के जरिये बेंगलुरु से इस पैकेज की शुरुआत होगी। पैकेज की शुरुआत 25 मार्च 2024 से होगी। इस पैकेज में आपको एक रात गया, दो रातें वाराणसी, एक रात अयोध्या और एक रात प्रयागराज में गुजारने को मिलेंगी।

 

वही अगर खर्चे की बात की जाए तो यदि आप अकेले यात्रा कर रहे हैं तो आपको रु43,350 खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के लिए इस पैकेज की कीमत प्रति व्यक्ति रु 36,850 होगी। यदि तीन लोग सफर कर रहे हैं तो इस पैकेज की कीमत प्रति व्यक्ति रु35,250 होगी। पांच से 11 साल के बच्चे के साथ यात्रा करने पर रु31,500 खर्च करने होंगे और वही अगर आप बैड नहीं लेते हैं तो आपको रु25,000 देने पड़ेंगे।Accherishteyयह भी पढ़ें: उदयपुर के जगमंदिर पैलेस को देखकर शाहजहाँ ने बनवाया था ताजमहल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!