भारत के 10 सबसे कम बजट वाले, खूबसूरत और शांत पर्यटन स्थल

देखिये भारत के सबसे बेहतरीन और कम बजट वाले ये पर्यटन स्थल, जो कोरोना से उपजी उदासीनता को कर देंगे छू मन्तर!

कोरोना महामारी ने सभी के जीवन को बड़े मायनों में प्रभावित किया है। इसने न सिर्फ लोगों की जीवनशैली पर बल्कि उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी बहुत असर डाला है। महामारी के कारण घर में बंधे लोगों को अब जब कोरोना से राहत मिलती नज़र आ रही है तो अपने मन की मायूसी को हटाना चाहते हैं। ऐसे में महामारी से अपना ध्यान हटाने और मन को उत्साह से भरने के लिए पर्यटन से अच्छा कोई उपाय नहीं हो सकता है। 

ऐसे में हम उन जगहों पर घूमना पसंद करते हैं जो न सिर्फ शांत और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हैं, बल्कि बजट-फ्रेंडली भी हैं। अगर आप भी ऐसी ही जगहों की तलाश में हैं तो आपकी तलाश यहाँ पूरी होती हैं। यहाँ हमने भारत की ऐसी 10 जगहों के बारे में बताया है, जो आपकी जेब पर ज़्यादा असर डाले बगैर आपका दिल जीत लेंगी और आपके मन को रोमांच और शान्ति से भर देंगी।  

  1. कसौल 

Cheapest place to visit Kasol

हिमाचल प्रदेश की  खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बसा कसोल एक प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र है। इसके आलौकिक प्राकृतिक सौंदर्य और सुहावने मौसम के कारण इसे सभी उम्र के सैलानियों द्वारा बहित पसंद किया जाता है। इसमें बसे नदियों और झरनों की आवाज़ें सभी का मन मोह लेती हैं और मन को शान्ति व सुखद अनुभव से  भर देती हैं। इसलिए यदि आप कम बजट में प्रकृति के करीब महसूस करना चाहते हैं, तो आप कसोल जा सकते हैं। 

  1. ऋषिकेश

India Rishikesh Trip

विश्व की योगा कैपिटल के रूप में प्रसिद्द ऋषिकेश हिमालय की तलहटी में गंगा किनारे स्थित है। इसकी भौगोलिक स्थिति और प्राकृतिक सौंदर्य इसे एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बनाते है। ऋषिकेश भारत के उत्तराखंड के देहरादून में स्थित है। यहाँ प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर, लक्षमण झूला, वशिष्ठ गुफा, और अन्य धार्मिक केंद्रों सहित बहुत सी दर्शनीय जगहे हैं।

  1. मसूरी 

Beautiful Indian Destination Mussorie

भारत के खूबसूरत हिल स्टशनों की बात जाए और मसूरी का नाम न आए, नहीं हो सकता। भारत के  बेहद खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक, मसूरी को उसकी इसी अद्भुत और मनमोहक प्राकृतिक सौंदर्य के कारण “पर्वतों की रानी” भी कहा जाता है। इसलिए घूमने फिरने के लिए ये जगह बहुत ही शांत और मनोहारी है।  

  1. अलवर 

Less expensive places to visit in india

राजस्थान के महवपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक अलवर बहुत ही खूबसूरत जगह है। यह एक ऐतिहासिक जगह है और इसके इतिहास की झलक यहाँ स्थित ऐतिहासिक इमारतों में भी साफ़-साफ़ दिखाई देती है। यह अपनी सुन्दर झीलों, भव्य महलों, शानदार स्मारकों और मंदिरों के लिए प्रसिद्द है। 

  1. कुर्ग

Budget friendly tourist places in India

कर्नाटक की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच स्थित कुर्ग को कोडगु के नाम से भी जाना जाता है। इसकी अद्भुत सुंदरता को देख, हर कोई स्तब्ध रह जाता है। बेहद खूबसूरत और हरा-भरा होने के कारण इसे “भारत का स्कॉटलैंड” भी कहा जाता है। कर्नाटक के पश्चिमी घाट की मनमोहक वादियों के बीच बसा यह हिल स्टेशन लाखों सैलानियों को आकर्षित करता है। नदी, झरनों, और हरियाली के बीच पक्षियों के चहचहाने की आवाज़ें शान्ति का अनुभहाव करवाती हैं। 

  1. वायनाड 

Peaceful and budget freindly tourist places in india

दक्षिण भारत में बसा केरल अपने खूबसूरत बीचों और बांधों के लिए प्रसिद्ध है। इसका वायनाड शहर सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यहाँ के हरे-भरे पहाड़ इसकी प्राकृतिक खूबसूरती में चार चाँद लगा देते हैं। यहाँ बहुत से प्राचीन मंदिर और धार्मिक स्थल स्थित हैं जो चारों ओर से पहाड़ों से घिरे हुए हैं।

  1. विशाखपट्नम   

Beautiful Indian Destination Vishakhapatnam

आंध्र प्रदेश का महत्वपूर्ण राज्य विशाखपट्नम का मुख्य आकर्षण इसका समुद्री तट है। पर्यटन के लिए यह एक समृद्ध राज्य है जहा साभार देश विदेश के टूरिस्ट की आवाजाही लगी रहती है। यही नहीं, अपनी ख़ास भौगोलिक विशेषताओं के कारण इसे “सिटी ऑफ डेस्टिनी” भी कहा जाता है। इसके आलावा, यहाँ का चिंतापल्ली शहर सबसे ज़्यादा सैलानियों को  आकर्षित करता है। सार्ड मौसम में यहाँ का तापमान 2 डिग्री तक भी पहुंच जाता है। इसलिए प्रकृति प्रेमियों से लेकर रोमांच के शौक़ीनों तक, सबके लिए यह एक आइडियल पर्यटन स्थल है। 

  1. गोवा 

Cheap beautiful places in India Goa

अगर आप कम खर्चे में खूबंसूरत जगह जाना चाहते हैं तो गोवा एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। युवाओं के बीच काफी पॉपुलर, गोवा अपने मनमोहक समुद्री तटों के लिए मशहूर है दुनिया भर में मशहूर है। यहाँ आकर आप समुद्री लहरों का लुत्फ़ उठा सकते हैं। गोवा अपने फ्री नेचर और मौज मस्ती के लिए भी जाना जाता है।

  1. सिलवासा 

Silvasa India

19वीं शताब्दी तक लोग सिलवासा के बारे में अनजान थे। 1885 में हुए पुर्तगाम के शासन के दौरान इसे राजधानीं बनाया गया और इस तरह से यह दुनियाभर में आकर्षण का केंद्र बन गया। इसके अलावा सिलवासा अपने मनमोहक वातावरण किए लिए प्रसिद्ध है। आपको इसकी ऊँची नीची पहाड़ियों पर बसे कॉटेज और खेतों के बीच रहकर आनंद मिलेगा।        

  1. शिलॉन्ग 

Beautiful and Cheap destination Shillong

उत्तर पूर्वी भारत की खूबसूरती के दुनिया भर के लोग कायल हैं। हालांकि इन सभी के बीच मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग अपना एक ख़ास स्थान रखती है। अपने आलौकिक और मनमोहक प्रकृति के कारण ही इसे “पूर्व का स्कॉटलैंड” कहा जाता है। अगर आप भी इसकी अनुपम प्राकृतिक छटा, हरे घने जंगलों, बादलों से ढके पहाड़ों, और फूलों से आती मनमोहक खुशबू का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं तो यहाँ ज़रूर जाए।    

Tax Partner

ये भी पढ़े:- अगर आप के स्मार्टफोन में दिखे ये 10 चीज़े तो हो जाएं सावधान, हैक हो सकता है आपका स्मार्टफोन

Tez Tarrar News

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं।… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!