वीकेंड पर ऋषिकेश घूमना पड़ सकता है भारी, जानिए वजह

आप भी इस वीकेंड पर ऋषिकेश घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको बता दें कि यहाँ पर वीकेंड में जाने से आप का मज़ा खराब भी हो सकता है। तो आइए आपको इस चीज़ के बारे में विस्तार से बताते हैं।

 

ऋषिकेश भारत में स्थित एक धार्मिक स्थल हैं जो कि धार्मिक स्थल होने के साथ ही साथ घूमने के लिहाज अभी काफी ज्यादा खूबसूरत हैं और यहाँ पर आपको इतने के एडवेंचर्स ऐक्टिविटीज़ का भी आनंद ले सकते हैं। ज्यादातर दिल्ली एनसीआर के लोग वीकेंड पर ऋषिकेश घूमने जाने का ही प्लान बनाते है। यदि आप भी इस वीकेंड पर ऋषिकेश घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको बता दें कि यहाँ पर वीकेंड में जाने से आप का मज़ा खराब भी हो सकता है। तो आइए आपको इस चीज़ के बारे में विस्तार से बताते हैं।

दरअसल दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी काफी कम है, जिसकी वजह से वीकेंड पर ज्यादातर दिल्ली के लोग ऋषिकेश होने आने का प्लान बनाते है। जिसके चलते ऋषिकेश में वीकेंड पर काफी ज्यादा भूल हो जाती है और लोग अच्छे से एन्जॉय भी नहीं कर पाते।

भीड़ के बढ़ जाने की वजह से होटल और धर्मशाला में रूम भी जल्दी से नहीं मिल पाता। यदि मिलता भी है तो वो ज्यादा रेट पर मिलता है।

वीकेंड पर भीड़ ज्यादा होने की वजह से आप रिवर राफ्टिंग का भी आनंद आराम से नहीं ले पाएंगे। दरअसल, रिवर राफ्टिंग के लिए आपको बहुत समय तक इंतजार भी करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से आपका सारा मज़ा खराब हो जाएगा।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!