IRCTC के इस नए टूर पैकेज के जरिए करिए गुवाहाटी की सैर

IRCTC ने गुवाहाटी घूमने जाने का एक नया टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसके द्वारा यात्रियों को कई जगहों पर घुमाया जाएगा। यदि आप अप्रैल या फिर मई के महीने में कही घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको इस टूर पैकेज के जरिए गुवाहाटी घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए।

 

IRCTC टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए समय समय पर टूर पैकेज को लॉन्च करती रहती है। इसी प्रकार आइआरसीटीसी ने एक नया टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसके द्वारा यात्रियों को गुवाहाटी की सैर कराई जाएगी। आपने असम के बारे में तो खूब सुना होगा। असम में काफी खूबसूरत जगह है जिसे सब लोग देखना चाहते हैं। तो आपको बता दें कि आईआरसीटीसी ने गुवाहाटी घूमने जाने का एक नया टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसके द्वारा यात्रियों को कई जगहों पर घुमाया जाएगा। यदि आप अप्रैल या फिर मई के महीने में कही घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको इस टूर पैकेज के जरिए गुवाहाटी घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए।

आपको बता दें की ये टूर पैकेज 11 अप्रैल से चंडीगढ़ से शुरू होगा। इस टूर पैकेज के जरिये यात्रियों को गुवाहाटी के साथ ही साथ चेरापूंजी, कांजीरंगा, मावलिनॉन्ग और शिलांग घुमाया जाएगा। इस पैकेज में छह रातें व सात दिन शामिल है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत नाश्ता व रात का खाना भी उपलब्ध करवाया जाएगा। साथ ही साथ गुवाहाटी घूमाने के लिए कैब व बस्ती सुविधाएं भी दी जाएंगी।
वहीं अगर हम खर्चे की बात करें तो डबल शेयरिंग पर प्रति व्यक्ति रु46,600 खर्च हो सकता है। ट्रिपल शेयरिंग पर प्रति व्यक्ति रु40000 रुपये खर्च आएगा। पांच से 11 साल के बच्चे के लिए रु34,100 लगेंगे। इस टूर पैकेज के अंदर होटल, भोजन व कैब सभी की सुविधाएं हैं।

 

यह भी पढ़ें: IRCTC लाया हैं नया टूर पैकेज, कर आइए पूरी-काशी- अयोध्या की सैर

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!