घूम लीजिये पुरानी दिल्ली की यह फेमस जगह
दिल्ली के रेलवे स्टेशन के पास स्थित कई ऐसी जगह है जो कि पुरानी दिल्ली के सबसे फेमस जगह है और जिन्हें घूमने जरूर जाना चाहिए। तो आइए आपको इन जगहों के बारे में बताएं

भारत की राजधानी यानी कि दिल्ली घूमने के लिए काफी खूबसूरत जगह है। यह एक टूरिस्ट सेंटर है जो कि अपनी संस्कृति के लिए काफी ज्यादा जाना जाता है। यू माना जाता है कि दिल्ली की नाइटलाइफ काफी खूबसूरत है। लेकिन जब भी विरासत और पुरानी चीजों को देखने की बात आती है तो पुरानी दिल्ली का नाम सबसे टॉप पर होता है। आपको बता दें कि दिल्ली के रेलवे स्टेशन के पास स्थित कई ऐसी जगह है जो कि पुरानी दिल्ली के सबसे फेमस जगह है और जिन्हें घूमने जरूर जाना चाहिए। तो आइए आपको इन जगहों के बारे में बताएं
जामा मस्जिद
दिल्ली में स्थित सबसे बड़ी मस्जिद के रूप में भी जामा मस्जिद को जाना जाता है। जिस तरह से लाल किले को शाहजहाँ ने बनवाया तो उसी तरह से इस मस्जिद को भी शाहजहां ने बनवाया था। ये मस्जिद 1200 वर्ग मीटर में फैली हुई है।
चांदनी चौक मार्केट
बात की जाए दिल्ली की और नाम चांदनी चौक का न आए। ऐसा तो हो ही नहीं सकता। यह मार्केट पुरानी दिल्ली यानी की रेलवे स्टेशन के पास में स्थित है जो कि घूमने का लिहाजा काफी अच्छी है। यहाँ पर आपको काफी कम दाम व बजट के अंदर सामान खरीदने को मिल जाएगा। यहाँ पर ट्रेंडी ड्रेसेस भी कई वैराइटी में देखने को मिलेंगी। यहाँ पर आप गहने से लेकर मसाले व साड़ी सूट सब कुछ खरीद सकते हैं। यह मार्केट सुबह के 10:00 बजे खुलती हैं जो कि शाम को 7:00 बजे बन्द होती है।
राजघाट
पुरानी दिल्ली में स्थित राजघाट काफी खूबसूरत जगह है। यह राजघाट नामक जगह है। भारत के राष्ट्रपिता याने की महात्मा गाँधी को समर्पित है। यहाँ पर कई अन्य खास लोगों की समारक भी स्थित है। जैसे कि इंदिरा गाँधी, राजीव गाँधी, नारायण। राजघाट का निर्माण सन 1948 में हुआ था।









