IRCTC के इस नए प्लान से घूम आइए विशाखापट्टनम

ये शहर आंध्र प्रदेश में स्थित है। यह काफी ज्यादा शांत है और समुद्र तट के किनारे बैठकर कुछ सुकून के पल बिताने के लिए जाना जाता है।

 

भारत में स्थित सभी राज्य किसी ना किसी चीज़ के लिए जाने जाते हैं। वहीं यदि हम बात करे दक्षिण भारत के राज्यों की तो ये राज्य भी किसी से कम है और काफी ज्यादा सुंदर है। देश के अलावा विदेशी पर्यटक भी यहाँ पर दक्षिण भारतीय राज्यों को घूमने के लिए आते हैं। इनमें से विशाखापट्टनम एक है। ये शहर आंध्र प्रदेश में स्थित है। यह काफी ज्यादा शांत है और समुद्र तट के किनारे बैठकर कुछ सुकून के पल बिताने के लिए जाना जाता है।

आईआरसीटीसी ने हाल ही में एक टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसके द्वारा पर्यटकों को विशाखापट्टनम की सैर करवाई जाएगी। पैकेज के जरिये यात्रियों को विशाखापट्टनम के कई सुंदर जगहों पर घुमाया जाएगा। वहीं इस आईआरसीटीसी के टूर पैकेज का नाम VIZAG BLISS (SCBH12) रखा गया है। ये टूर पैकेज एक रात और 2 दिन के लिए है। आपको बताते हैं कि इस टूर पैकेज की शुरुआत 8 मार्च से होगी।

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के द्वारा आइआरसीटीसी पहले दिन विशाखापट्टनम हवाई अड्डे, बस स्टैंड या फिर रेलवे स्टेशन से लेकर यात्रियों को होटल में चेक इन करवाएगा। दोपहर का भोजन करने तक सभी यात्री अपने कमरे में आराम करेंगे। दोपहर का भोजन ग्रहण करने के बाद यात्रियों को कैलाश गिरी और ऋषि गोंडा समुद्र दिखाया जाएगा। वहीं शाम को वापस होटल में फिर से छोड़ दिया जाएगा। विशाखापट्टनम में रात का खाना काफी ज्यादा स्वादिष्ट होता है। रात का खाना खाने के बाद वही होटल में यात्री सो जाएंगे और अगले दिन नाश्ता करने के बाद होटल से चेकआउट करके यात्रियों को सिन्हा चलम घुमाया जाएगा। सिन्हा चलम घूमने के बाद यात्रियों को विशाखापट्टनम में एक बार फिर से वापस छोड़ दिया जायेगा। दोपहर का भोजन करने के बाद सबमरीन संग्रहालय और बीच रोड घूमने के लिए ले जाया जाएगा। और इसके बाद यात्रियों को विशाखापट्टनम हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन या फिर बस स्टैंड इन तीनों ही जगहों में से यात्री जहाँ भी उतरना चाहेगा वहाँ पर उतार दिया जाएगा।

विशाखापट्टनम घूमने जाएं तो जरूर घूमें तो कैलाशगिरि, नेचर के साथ लीजिए  स्ट्रीट फूड का मजा -

यदि हम बात खर्चे की करें तो चार से छह लोगों वाली गाड़ी के लिए यदि डबल शेयरिंग पर इस पैकेज को बुक किया जाए तो रु4810 प्रति व्यक्ति खर्च आ सकता है। वहीं ट्रिपल शेयरिंग पर रु4605 प्रति व्यक्ति खर्च आएगा। पांच से 11 साल के बच्चे के लिए आप बिस्तर खरीदते हैं तो रु3575 खर्च आएगा और बिना बिस्तर के रु1655 खर्च आएगा। यदि एक से 3 लोगो वाली गाड़ी में यदि आप सिंगल बुकिंग करते हैं तो आपको रु10,535 देने पड़ सकते हैं। वही यदि डबल शेयरिंग पर इस पैकेज को बुक किया जाए तो रु5895 का खर्च आ सकता है और ट्रिपल शेयरिंग पर रु4555 भी खर्च करने पड़ सकते हैं। इस पैकेज में यदि आप पांच से 11 साल के बच्चे के लिए बिस्तर खरीदते हैं तो आपको रु3520 खर्च करने पड़ सकते हैं, वहीं बिना बिस्तर के रु1655 खर्च करने पड़ सकते हैं। यह भी पढ़ें: IRCTC लाया है जोधपुर, जैसलमेर घूमने का एक सुनहरा मौका

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!