खाना चाहते हैं 99 में अनलिमिटेड खाना तो पहुंचे नोएडा की इस जगह

इस आर्टिकल के माध्यम से एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि नोएडा में स्थित है और यहाँ पर आपको कम दामों में अनलिमिटेड खाना खाने को मिलेगा। जिसमे कि दाल, चावल, सब्जी से लेकर मिठाईयां भी शामिल है। तो आइये आपको बताते हैं इस जगह के बारे में।

 

यदि आप कम दामों में भरपेट और स्वादिष्ट खाने की तलाश में है तो आज यहाँ पर आप की तलाश का अंत होगा। दरअसल आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि नोएडा में स्थित है और यहाँ पर आपको कम दामों में अनलिमिटेड खाना खाने को मिलेगा। जिसमे कि दाल, चावल, सब्जी से लेकर मिठाईयां भी शामिल है। तो आइये आपको बताते हैं इस जगह के बारे में।

दरअसल, नोएडा के सेक्टर 62 में हाल ही में आइटम टावर में एक फूड आउटलेट खुला है। जहाँ पर खाना बुफे सिस्टम में लगता है और ₹99 में अनलिमिटेड खाना मिलता हैं।

यह फूड आउटलेट अंजु गिरी के द्वारा चलाया जाता है। वह खाना बनाते समय ज्यादातर खड़े मसालों का ही इस्तेमाल करती हैं जिससे कि खाने में काफी जबरदस्त स्वाद आता है। इस अनलिमिटेड फूड बुफे में अलग अलग तरह की सब्जियां, शाही पनीर और काफी स्वादिष्ट खाने की चीजें मिलती है जिसमे कि मिठाई तक शामिल होती है। यहाँ का मेन्यू प्रति दिन बदलता रहता है। जिसके चलते लोगों को हर रोज़ अलग अलग तरह की चीजें खाने का मौका मिलता है। ये लोग खाने की ऑनलाइन डिलीवरी भी करते हैं। अगर आप यहाँ पर अनलिमिटेड खाना खाने जाना चाहते हैं तो आपको बता दें कि यहाँ पर दोपहर में टाइमइंग 12:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक की रहती है। वहीं रात के खाने की टाइमइंग शाम के 4:00 बजे से शुरू होकर 5:00 बजे तक रहती है। रात के खाने का मूल्य रु120 होता है, वहीं दोपहर के खाने का मूल्य रु99 होता है। यह भी पढ़ें: घूमने जा रहे हैं राजस्थान तो इन मार्केट से जरूर करें शॉपिंग

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!