लीजिए खत्म हुआ आपका इंतजार, अब IRCTC द्वारा करें रामलला के दर्शन
सभी लोग जीवन में एक बार अयोध्या जरूर जाना चाहते हैं. यदि आप भी भगवान राम के दर्शन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए

सभी लोग जीवन में एक बार अयोध्या जरूर जाना चाहते हैं. यदि आप भी भगवान राम के दर्शन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए काफी बढ़िया मौका लेकर आया है. इस पैकेज की सहयता से आप एक रात के लिए आयोध्या शहर में रुक भी सकते हैं तथा राम मंदिर की यात्रा कर सकते हैं. इस पैकेज में आपको सिर्फ आयोध्या ही नहीं बल्कि वाराणसी, गया, प्रयागराज जैसी जगहों पर भी ले जाया जाएगा.
यहां घूमने का मौका मिलेगा
आपको गया, वाराणसी (काशी), प्रयागराज और आयोध्या घूमने का अवसर मिलेगा.
यात्रा कहाँ से शुरू होगी
पैकेज बैंगलोर से फ्लाइट से शुरू होगी.
पैकेज 25 मार्च 2024 से है.
इस यात्रा में, आपको बोधगया (1 रात), वाराणसी (2 रात), आयोध्या (1 रात) और प्रयागराज (1 रात) में भी रुकने का मौका मिलेगा.
कितना आएगा खर्च
अगर आप अकेले यात्रा करते हैं, तो आपको 43,350 रुपये देने पड़ेगे.
दो लोगों के साथ यात्रा करने के लिए एक व्यक्ति का पैकेज 36,850 रुपये है.
तीन लोगों के साथ यात्रा एक व्यक्ति का 35,250 रुपये पड़ेगा.
5 से 11 साल के बीच के एक बच्चे के साथ यात्रा 31,500 रुपये है.
किस होटल में रुकना होगा
बोधगया में आपको रॉयल रेजिडेंसी में रुकने का भी अवसर मिलेगा.
वाराणसी में आप होटल सिटी में रुकेंगे.
आयोध्या में आप होटल कृष्ण पैलेस में रुकेंगे.
प्रयागराज का होटल – होटल गैलेक्सी में रुकेंगे.
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










