दिल्ली से जयपुर पहुंच सकेंगे 3 घंटो में, बन रहा है एशिया का दूसरा सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे
Delhi-Mumbai Expressway एशिया का दूसरा सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे है। अब इस एक्सप्रेस-वे का राजस्थान वाला हिस्सा इसी साल शुरू होने वाला है।

Delhi-Mumbai Expressway एशिया का दूसरा सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे है। अब इस एक्सप्रेस-वे का राजस्थान वाला हिस्सा इसी साल शुरू होने वाला है। जिसके बाद दिल्ली से जयपुर जाना बेहद आसान हो जायेगा। इस एक्सप्रेस-वे पर वाहन 120 km प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ पाएंगे। इससे दिल्ली के धौला कुआं से जयपुर का सफर बिना रुके मात्र तीन घंटे में पूरा हो जायेगा। इस एक्सप्रेस-वे के फर्स्ट फेज का काम जून 2022 तक पूरा हो जायेगा।
एक्सप्रेस-वे पर एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम होगा। वही इंटरचेंज के जरिए एंट्री और एग्जिट मिलेगी। एक्सप्रेस-वे पर 12 जगह इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी। इसमें नौगांव (अलवर) , बड़ौदा मेव लक्ष्मणगढ़ (अलवर), पिनान राजगढ़-मंडावर रोड, भांडारेज (दौसा), डूंगरगांव (लालसोट) दौसा, चिमनपुरा गांव (लालसोट) दौसा, मुई गांव (सवाई माधोपुर), इंदरगढ़ गांव (बूंदी), सीमल्या (कोटा), चेचट (कोटा), दरा (कोटा) और रावतभाटा (चित्तौड़गढ़) में इंटरचेंज होंगे।
आपको बता दें कि ये एक्सप्रेस-वे राजस्थान के 7 जिलों की 18 तहसीलों के 265 गावों की सिमा से होकर गुजरता है। इसमें अलवर, भरतपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी और कोटा शामिल है। वही जल्द ही अलवर से दौसा का काम शुरू हो जायेगा। इसके अलावा दिल्ली से दौसा तक का काम अंतिम चरण पर है।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे महारानी बाग-फ्रेंड्स कॉलोनी के पीछे ओखला, शाहीन बाग होते हुए सरिता विहार मेट्रो लाइन को पार करेगा। जिसके बाद कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास आकर आगरा नहर किनारे से होकर फरीदाबाद जायेगा। इसके बाद सेक्टर-37 के सामने आगरा-गुरुग्राम नहर से पुल बनाया जायेगा।
इस एक्सप्रेस-वे के शुरू हो जाने के बाद पिनार से दिल्ली की दूरी 130 km तक कम हो जाएगी। फिरोजपुर झिरका से अलवर की दूरी 73 km है। अभी इस दूरी को पूरा करने में डेढ़ घंटा लगता है। एक्सप्रेसवे बन जाने के बाद यह दूरी 30-40 मिनट में पूरी हो जाएगी। इस एक्सप्रेस-वे को जयपुर से जोड़ने के लिए 6 लेन लिंक रोड बन रहा है। ये लिंक रोड दौसा से जयपुर के 85 गावों से गुजरेगी।
यह भी पढ़े: Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली से मुंबई का 24 घंटो का सफर अब 12 घंटो में











