नवरात्र के तीसरे दिन इस तरह करें माँ चंद्रघंटा की पूजा
माँ चंद्रघंटा बाघ पर सवार होती है। वही मस्तिष्क पर घंटे के आकार का आधा चाँद विराजमान रहता है जिसके कारण माता को माँ चंद्रघंटा कहा जाता है।

जैसा कि आप सभी जानते हैं इस साल नवरात्र 9 अप्रैल से शुरू हो चुकें हैं। जिनमें की आज चैत्र नवरात्र का तीसरा दिन हैं। तीसरे दिन पर माता के तीसरे रूप यानी की मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। आपको बता दें की माँ चंद्रघंटा, शांति व कल्याणकारी का रूप है। माँ चंद्रघंटा बाघ पर सवार होती है। वही मस्तिष्क पर घंटे के आकार का आधा चाँद विराजमान रहता है जिसके कारण माता को माँ चंद्रघंटा कहा जाता है।
माँ चंद्रघंटा के 10 भुजाएं हैं। इनके साथ ही साथ हर हाथ में अलग अलग तरह के शस्त्र भी है। माँ चंद्रघंटा के गले में आपको सफेद फूलों की माला देखने को मिलेगी। यह हमेशा ही युद्ध के लिए तैयार रहने वाली मुद्रा में रहती है। आप माँ चंद्रघंटा की पूजा करने के साथ ही साथ चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं यह आपके लिए काफी ज्यादा फलदायी साबित हो सकता है।
ऊँ देवी चन्द्रघण्टायै नम:
या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: ।।
सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यंम्बके गौरि नारायणि नमोस्तु ते।
मां चंद्रघंटा का बीच मंत्र
ऐं श्रीं शक्तयै नम:









