शिमला की ये 4 जगह देख चौंक जाएंगे ,आखिर वाला तो स्वर्ग से कम नहीं
शिमला में पर्यटन के लिए बहुत सी ऐसी जगह हैं जिनके बारे में आप शायद कम ही जानते होंगे। यदि आप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन

शिमला में पर्यटन के लिए बहुत सी ऐसी जगह हैं जिनके बारे में आप शायद कम ही जानते होंगे। यदि आप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन स्थानों पर परिवार या दोस्तों के संग जाने की योजना बना सकते हैं।
आजकल की बिजी लाइफ में किसी के पास खुद के लिए वक्त नहीं है और यदि होता भी है, तो अधिकतर लोग विश्राम करने में निकाल देते हैं। परन्तु घूमना-फिरना भी एक ऐसी चीज है, जिसे महीने या दो महीने में अवश्य एक्सप्लोर करना चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे जाए तो जाए कहां, तो आज हम आपके लिए शिमला की कुछ अच्छी जगह लेकर आए हैं, जहां जाकर आप थोड़ी बेस्ट जगह पर्यटन कर सकते हैं।
यदि आप सोच रहे हैं, शिमला तो हमने बहुत बार घुमा हैं, और यहां ऐसा क्या ख़ास है। तो शायद आप इन चार स्थानों के बारे में नहीं जानते होंगे। आज हम कुछ ऐसी जगहे दिखाने वाले हैं, जिन्हें आप शिमला में रहते हुए मिस ना करें।
पहली जगह है – द रिज
यदि आप शिमला पर्यटन के लिए जाते हैं तो एक बार ‘द रिज’ प्लेस जरूर जाएं। ये मॉल रोड पर निर्मित हुआ एक चर्च है। यहां से दिखने वाले अच्छे व्यू भी अपने आप में अनोखे ही नजारे दिखाते हैं। यही वो स्थान है, जो फोटो और वीडियो के लिए बेहद अच्छी मानी जाती है। साथ ही मॉल रोड पर खाने-पीने के लिए और शिमला में निर्मित चीजों की खरीदारी के लिए बहुत सी दुकानें भी यहां खुली हुई हैं।
दूसरी जगह है – कुफरी
शिमला से तक़रीबन 17 किमी की दूरी पर बसी कुफरी भी आप घूमकर आ सकते हैं। यहां आपको बहुत प्रकार के एडवेंचर करने को मिल जाएंगे, जिनका बजट तक़रीबन 1500 रुपए एक व्यक्ति है। यहां घुड़सवारी, जीप सवारी जीप लाइन, सेबों के बागान जैसी चीजों का भी लुफ्त उठा सकते हैं। वहीं आप कुफरी पॉइंट पर याक पर बैठकर फोटोज भी खिंचवा सकते हैं। यहां तीरंदाजी का भी लुफ्त लिया जा सकता है। इसके सिवा यहां आपको बर्फ भी देखने को मिल जाएगी।
तीसरी जगह है जाखू मंदिर
शिमला से तक़रीबन दो किमी की दूरी पर जाखू मंदिर स्थित है, जो बेहद पुराना है, यहां आपको हनुमान जी की 108 फीट की लम्बी मूर्ती मिलेगी। बस यहां जाते वक्त ध्यान रखें यहां बंदर बहुत हैं। इसलिए अपने चश्में, मोबाइल पर्स आदि को छिपाकर रखें। बता दें, शिमला घूमने वाले लोग भी यहां अवश्य आते हैं।
चौथी जगह है नारकंडा
यदि आप शिमला घूमने जाते हैं, तो यहां से तक़रीबन 60 किमी की दूरी पर बसा नारकंडा अवश्य जा सकते हैं। दरअसल, ये हिमाचल की गोद में स्थित कुदरत का हीरा है। यहां आपको प्रकृति के कई दिलचस्प व्यू दिखाई देंगे, आप यहां एडवेंचर भी कर सकते हैं, कैम्पिंग का भी मजा ले सकते हैं। इसके सिवा यहां बर्फबारी भी बेहद होती है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल













