21 साल के युवक को हुआ 52 वर्षीय महिला से प्यार, फिर रचाई ऐसे शादी
वीडियो में आप देख सकते है कि 21 साला का दूल्हा वेडिंग स्टेज पर अपनी 52 साल की दुल्हन के साथ खड़ा है और दोनों ने गले में...

आपको बता दे की सोशल मीडिया पर कई दिनों से एक अनोखी प्रेम कहानी खूब चर्चा में है। दरअसल, एक 21 साल के युवक ने 52 वर्षीय महिला से शादी रचा ली। इन कपल का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक यह कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि प्यार में कभी उम्र नहीं देखी जाती और वह युवक उससे बेपनाह प्यार करता है।
वहीं, दुल्हन का यह कहना है कि उसे भी अपना सच्चा प्यार मिला है। दोनों तीन वर्ष से रिलेशन में थे। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि 21 साल का दूल्हा वेडिंग स्टेज पर अपनी 52 वर्ष की दुल्हन के साथ खड़ा है और दोनों ने गले में माला भी पहन रखी है और उनके पीछे महाराजा चेयर भी लगी हुई है। इस दौरान एक व्यक्ति वीडियो शूट करता है और उनसे यह सवाल करता है कि आप दोनों शादी शादी के लिए तैयार है? लड़का जवाब देता है- हां, फिर शख्स उससे उसकी उम्र पूछता है, जिसपर लड़का कहता है- मेरी उम्र 21 वर्ष है और इनकी उम्र 52 वर्ष है।
दरअसल आपको बता दे की अमित चतुर्वेदी नाम के एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया। इस वीडियो के साथ ही कैप्शन में तंज कसते हुए उसने यह लिखा-इनकी वरमाला होते ही कलियुग का अंतिम चरण प्रारंभ हुआ। और इसके बाद यह वीडियो चर्चा में आया और वायरल हो गया। इस वीडियो पर अलग अलग तरह की टिप्पणियां आ रही हैं। कई यूजर तो अपने कमेंट्स में यह लिख रहे हैं- ना उम्र की सीमा हो और न जन्म का बंधन।
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा- मुझे इनके ऊपर बिलकुल विश्वास है, यह कहते हुए बिलकुल शर्म नहीं आई इसकी मां के बराबर बुढ़िया को और इसके साथ ही एक अन्य यूजर ने यह लिखा की- जानबूझकर ऐसा वीडियो बनाया जाता है। इन्हें पता है की अमित चतुर्वेदी इन्हें जरूर काफी फेमस कर देंगे। और इसके साथ ही एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा- बस अब यही देखना बाकी रह गया था। और एक यूजर ने कमेंट किया- मैंने ऐसी शादी देखी है की जहां एक मां ने बेटे के मित्र से शादी कर ली, इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं, लेकिन हंसी जरुर आती है।
https://www.facebook.com/100001612712289/videos/5601505923238669/
ये भी पढ़े: 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर हैवान ने ली जान, आरोपी गिरफ्तार










