आधी रात को 6 लड़कों ने पूरी मेट्रो बुक कराकर की जमकर पार्टी

एक लड़के ने पूरी मेट्रो ट्रेन बुक कर ली और अपने आधा दर्जन दोस्तों के साथ पूरी रात मस्ती की आपस में कई गेम्स खेलते दिखे और उसका वीडियो यूट्यूब पर भी अपलोड कर दिया

एक लड़के ने पूरी मेट्रो ट्रेन बुक कर ली और अपने आधा दर्जन दोस्तों के साथ पूरी रात मस्ती की आपस में कई गेम्स खेलते दिखे और उसका वीडियो यूट्यूब पर भी अपलोड कर दिया। आपको बता दें की यह वीडियो ‘Crazy XYZ’ के नाम के एक चैनल पर अपलोड किया है।

इस वीडियो में अमित नाम का एक लड़का बता रहा है कि उसने जयपुर मेट्रो की पूरी ट्रैन बुक कर ली है इस वीडियो में सबसे पहले इंटीरियर क्लीनिंग शेड के अंदर सफर से पहले ट्रेन को साफ करते हुए दिखाया गया है इसके बाद मेट्रो केबिन के अंदर का नजारा भी दिखाया गया जिसमे कई अलग-अलग बटन दिखे।

फिर अमित ने ट्रैन के ड्राइवर को ट्रैन आगे पीछे करके दिखाने को कहा और ऐसा ही हुआ फिर अमित ने घूम-घूम कर खली ट्रैन को दिखाया। फिर ट्रैन आगे बड़ी ट्रैन के चलने के बाद सबसे पहला स्टेशन मानसरोवर आया लेकिन वहां से ट्रैन बिना रुके निकल गई। इसके बाद ट्रैन में मस्ती शुरू हो जाती है।

अमित अपने दोस्तों के साथ ट्रैन के फर्श पर बैठ जाता है और सारे मिल कर गेम खेलने लगते है बीच में एक जगह ट्रैन रूकती भी है जहाँ सब टॉयलेट के लिए उतरते है फिर ट्रैन में वापस चढ़ने के बाद उन्हें खाना भी परोसा जाता है खाने के बाद कुछ लोग आराम करते हुए दिखते है और कुछ उन पर टॉय गन से हमला कर देते है।

टॉय गन से खेलने के बाद फिर वो डांस करते है और एक दूसरे पर नकली नोट उड़ाते है ये मस्ती रात को 1 बजे तक चलती है जिसके बाद वीडियो का अंत करते हुए अमित ने कहा की अब बस थोड़ी देर का ही सफर बचा है इस वीडियो पर लोगों के मजेदार कमैंट्स भी आ रहे है।

एक यूजर ने लिखा xyz ऐसा फील कर रहे होंगे जैसे- ट्रेन हमारे बाप की है। दूसरे यूजर ने लिखा- क्रेजी आईडिया भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- आप ड्रोन की मदद से आसमान से पैसों की बारिश करवा सकते हो।

Madhavgarh Farms

ये भी पढ़े : भारत ने तैयार किया दुनिया का सबसे आधुनिक रिग

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!