AAP का आरोप, पांच आरोपियों में एक भाजपा नेता, इसलिए हो रही लीपापोती

सौरभ भारद्वाज ने यह भी बताया कि दिल्ली के सुल्तानपुरी थाने में बंद दरिंदा मनोज मित्तल भाजपा का नेता व दिल्ली मंगोलपुरी वार्ड 42 मंडल का सह...

राजधानी दिल्ली में सुल्तानपुरी से लेकर कंझावला इलाके तक कार से कुल 13 किलोमीटर तक एक युवती के कार से घसीटे जाने के मामले में दिल्ली की राजनीति अब गर्मा गई है। इस वारदात के बाद सोमवार आम आदमी पार्टी ने पहले तो राजनिवास का घेराव किया और फिर अब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर हमला बोलै है। आप के वरिष्ठ नेता और ग्रेटर कैलाश के विधायक सौरभ भारद्वाज ने इस मामले को लेकर कहा कि नए साल पर युवती को सड़क पर घसीटकर मारने वाला भाजपा का नेता निकला है। इस कारण मामले पर एलजी व दिल्ली पुलिस लगातार लीपापोती कर रही है।

सौरभ भारद्वाज ने यह भी बताया कि दिल्ली के सुल्तानपुरी थाने में बंद दरिंदा मनोज मित्तल भाजपा का नेता व दिल्ली मंगोलपुरी वार्ड 42 मंडल का सह-संयोजक है। भाजपा के नेता 12 किमी कार में लड़की की लाश फंसाकर चलते रहे और पुलिस कह रही है कि तेज म्यूजिक के कारण पता नहीं चला। भाजपा की कार का पीछा करते हुए एक चश्मदीद गवाह ने दिल्ली पुलिस को कुल 22 कॉल किए और तीन पीसीआर भी मिलीं लेकिन किसी ने भी नहीं रोका।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 की शुरूआत राजधानी दिल्ली के अंदर एक बहुत दुखद घटना से हुई है। एक सामान्य प्रोटोकॉल यह है कि नए वर्ष के जश्न के दिन और आधी रात और उसके बाद तक भी सड़कों पर लोग मौजूद रहते हैं। पुलिस की तरफ से जगह-जगह पर बैरिकेडिंग लगना एक सामान्य प्रोटोकॉल है लेकिन ऐसी रात को दिल्ली पुलिस को सुबह लगभग तीन बजकर 22 मिनट पर एक हलवाई की दुकान पर काम करने वाला व्यक्ति फोन करके यह बताता है कि साहब ग्रे कलर की एक बोलेरो कार जा रही है, जिसमें नग्न अवस्था में एक युवती फंसी हुई है। वह कार लगभग 20 से 30 की स्पीड में चल रही है, इसे आप देखें। लेकिन जब दिल्ली पुलिस को 4 बजकर 11 बजे परफोन आता है कि एक जगह पर युवती की नग्न अवस्था में लाश पड़ी है। तब जाकर पुलिस उस लड़की की लाश को बरामद करने पहुंचती है।

इस मामले में आगे सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर आपकी कार में एक छोटा-सा पॉलिथीन भी फंस जाए तो कार काफी खर-खर की आवाज करती है। जब तक कार रोकोगे नहीं, तक तब आपको खुद इरिटेशन होती रहती है कि कार में क्या फंस गया। जबकि इस मामले में कार में एक इंसान की लाश फंसी हुई है, करीब 12 किमी तक वो युवती की लाश को घसीटते हुए ले जा रहे हैं और कार में बैठे पाचों आरोपियों को कुछ भी पता ही नहीं चला।

Accherishtey

ये भी पढ़े: कांग्रेसी नेता के दफ्तर पर गोलीबारी, बदमाश फरार, जांच में जुटी पुलिस

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!