आदिपुरुष फिल्म की 5 वें दिन की कमाई बस इतनी, मेकर्स की लग गयी लंका

थिएटर में 16 जून को फिल्म आदिपुरुष रिलीज होने के बाद अच्छी कमाई कर रही थी। लेकिन चौथे और पांचवें दिन की कमाई हैरान करने वाली हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा हैं कि फिल्म जल्दी ही थिएटर से बाहर हो जाएगी।

थिएटर में 16 जून को फिल्म आदिपुरुष रिलीज होने के बाद अच्छी कमाई कर रही थी। ओपनिंग डे पर ही इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था। पहले तीन दिन में फिल्म ने भारत में 220 करोड़ जबकि ग्लोबली 370 करोड़ की कमाई कर ली थी। लेकिन चौथे और पांचवें दिन की कमाई हैरान करने वाली हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा हैं कि फिल्म जल्दी ही थिएटर से बाहर हो जाएगी।

आदिपुरुष के बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार आगाज और फिर अचानक धराशायी की कई वजह हो सकती हैं। फिल्म का प्रमोशन भी जमकर किया गया था। बड़े स्टार कास्ट और 600 करोड़ बजट होने से लोगों की उम्मीद फिल्म से बंधी थी। लोग थिएटर तक पहुँच गए। लेकिन वे निराश हुए। क्योंकि उन्हें फिल्म के कास्ट से लेकर VFX तक कुछ भी रास नहीं आया।

वैसे यह फिल्म टीजर रिलीज होने के बाद ही अपनी टेक्नलटी की वजह से ट्रोल हुई, जिसके बाद इसका रिलीज डेट टालकर इसमें सुधर भी किया गया था। हालाँकि फिल्म का हश्र देखकर लगता हैं कि वह सुधार पर्याप्त नहीं था।

अन्य कई वजहों से भी फिल्म को तीखी आलोचना का शिकार होना पड़ा। फिल्म की कहानी में रामकथा के प्रसंगों के साथ हेरफेर और डायलाग की अमर्यादित भाषा-शैली उसकी बड़ी वजह बनी। लोगों के आक्रोश और नकारात्मक प्रतिक्रिया को देखकर डायलाग राइटर मनोज मुन्तशिर ने सुचना दिया कि मेकर्स इसी सप्ताह ऐसे डायलाग को हटा देंगे। लेकिन तब तक दर्शक ने इस फिल्म से रुख मोड़ लिया।

चौथे और पांचवें दिन इस फिल्म ने क्रमशः 16 करोड़ और 10.80 करोड़ रुपये की कमाई की हैं। इस फिल्म की कमाई गिरने की बीच छोटी बजट की विक्की कौशल और सारा अली खान अभिनीत फिल्म जरा हटके जरा बचके की कमाई में तीसरे वीकेंड में भी उछाल दर्ज़ की गयी।

Accherishtey ये भी पढ़े: दिल्ली में बढ़ते अपराध को लेकर CM और LG में तकरार

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!