ड्रग्स ओवरडोज़ से नहीं, बाथरूम में गिरने से आदित्य सिंह राजपूत की मौत

उसकी रोज 10 बार आदित्य से बात होती थी। आदित्य से उनकी आखरी बात साढ़े ग्यारह बजे सुबह हुई थी। सब ठीक था।

कल दोपहर आदित्य सिंह राजपूत की मौत हो गयी। वे अपने बाथरूम के फर्श पर गिरे पड़े थे। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत के बाद से ही अफवाह थी कि ड्रग्स के ओवरडोज़ की वजह से उनकी मृत्यु हुई। जिसके बाद उनकी दोस्त सुबुही जोशी ने मिडिया के सामने आकर उन अफवाहों का सख्ती से खंडन किया और अपील किया कि मृत्यु के बाद उनकी बदनामी ना करें। उन्होंने कहा कि आज पोस्टमार्टम के बाद सच सामने आ जायेगा। लेकिन उसके इमेज को डैमेज किया गया, उसकी भरपाई कौन करेगा।

उन्होंने घटना के सम्बन्ध में विस्तार से बताया कि उसकी रोज 10 बार आदित्य से बात होती थी। आदित्य से उनकी आखरी बात साढ़े ग्यारह बजे सुबह हुई थी। सब ठीक था। दोपहर एक कॉमन दोस्त से खबर मिली कि वह बाथरूम में गिर गया है। जब वह वहां पहुंची तब उसकी बॉडी बेड पर पड़ी थी। उसे अस्पताल नहीं ले जाया गया था ( यह भी अफवाह थी कि अस्पताल ले जाने के बाद उनकी मृत्यु हुई ) बल्कि वहीँ डॉक्टर को बुलाया गया था। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषत कर दिया।

उसके हाउस हेल्प ने बताया कि कल उन्हें एसिडिटी की दिक्कत थी। पराठा खाने के बाद उन्हें उल्टिया होने लगी। उन्होंने खिचड़ी बनाने के लिए कहा। बाथरूम से जोर की आवाज आने के बाद वह भागकर वहां गयी। तब उसने देखा कि आदित्य बाथरूम के फर्श पर गिरा हुआ है। वह वॉचमैन को बुलाकर लायी। वॉचमैन ने देखा कि आदित्य के गिरने से टाइल्स क्रैक हो गया था और उनके सर में चोट आई है, फिर वॉचमैन ने ही उसे उठाकर बेड पर लिटाया।

यह भी खबर मिली कि कल रात वह अपने तीन दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की है। देर रात उसकी माँ भी दिल्ली से मुंबई पहुँच चुकी है। पोस्टर्मार्टम के बाद आज ही उनका अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट पर कर दिया जायेगा।

बहुत कम उम्र में आदित्य ने अभिनय की दुनियां में कदम रखा था। वह मुख्य रूप से टीवी में सक्रीय थे। उन्होंने कई ऐड फिल्मों में किया था। टीवी के अलावे उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया था।

Accherishtey ये भी पढ़े: भेजने के बाद भी करें मैसेज एडिट, कुछ ऐसा होगा WhatsApp का नया फीचर

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!