दुल्हन का घूंघट उठाने के बाद दूल्हे के उड़ गए होश, बोला- फांसी लगा लूंगा

वर पक्ष ने आरोप लगाया है कि कन्या पक्ष ने छोटी बेटी की जगह बड़ी बेटी का विवाह कर दिया, जो की दिमागी रूप से बीमार है।

शादी-विवाह के समय आपने लड़ाई-झगड़े तो जरूर देखे ही होंगे। लेकिन उत्तर प्रदेश के संभल में वर पक्ष के साथ एक ऐसा धोखाधड़ी का किस्सा सामने आया है। वर पक्ष ने आरोप लगाया है कि कन्या पक्ष ने छोटी बेटी की जगह बड़ी बेटी का विवाह कर दिया, जो की दिमागी रूप से बीमार है। खुलासा उस वक्त हुआ, जब मुंह दिखाई की रस्म के वक्त ससुराल में दुल्हन का घूंघट उठाया गया और फिर इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। लड़केवालों को यह सब देख कर गुस्सा आ गया और उन्होंने दुल्हन को फिर उसके घर भेज दिया।

अब इस मामले को देखते हुए दूल्हे ने धमकी दी है कि अगर उसे न्याय नहीं मिलेगा तो वह आहत्मत्या जैसा कदम भी उठा सकता है। यह मामले उत्तर प्रदेश के हजरत नगर गढ़ी थाना इलाके के कटौली गांव का है। यहां 26 जनवरी, वर्ष 2023 को डालचंद नाम के शख्स की कैलादेवी थाना इलाके की रहने वाली एक युवती से विवाह हुआ था। रस्मों की वजह से दुल्हन का सिर घूंघट से ढका हुआ था। पुरे रीति-रिवाज से दुल्हा और दुल्हन ने सात फेरे लिए और फिर विदाई के बाद दुल्हन दूल्हे के साथ उसके गांव कटौली आ गई।

फिर इसके बाद नई बहू की मुंह दिखाई की रस्म दूल्हे के घर शुरू हुई। जैसे ही लड़के वालों की महिलाओं ने नई बहू का घूंघट उठाया तो वह हैरान रह गए। मामले में वर पक्ष ने आरोप लगाया कि घूंघट की आड़ लेकर लड़की वालों ने छोटी बेटी की जगह अपनी बड़ी बेटी का विवाह करा दिया। और फिर इसके बाद यह बात पूरे गांव में फैल गई। वहीं लड़की वालों ने यह कहा कि उनसे लड़के वालो की तरफ से दहेज की मांग की गई है। और वर पक्ष का कहना है कि इनकी बड़ी बेटी दिमागी हालत से बीमार है। पंचायतें होने के बाद भी अब तक इस मामले का किसी भी तरह हल नहीं निकला है।

ये भी पढ़े: कुत्ते के काटने की घटना में शख्स को तीन महीने की सजा, कोर्ट ने 12 वर्ष बाद सुनाया फैसला

Exit mobile version