ब्रेन डेड महिला ने दिया बच्चे को जन्म, डॉक्टर भी देख रह गए हैरान

क्या ब्रेन डेड महिला बच्चे को जन्म दे सकती है? यह एक खुद में ही जटिल सवाल है पर यह ऐसा तो केवल किताबों तक ही सीमित नहीं है. हाल

क्या ब्रेन डेड महिला बच्चे को जन्म दे सकती है? यह एक खुद में ही जटिल सवाल है पर यह ऐसा तो केवल किताबों तक ही सीमित नहीं है. हाल ही में ऐसा हुआ भी है। बता दें, एक ब्रेन डेड महिला ने एक दम स्वस्थ बच्चे को जन्म देकर पुरे जग को हैरान कर दिया है. हाल ही में इस प्रकार के 35 केस पर रिसर्च में पाया कि 27 महिलाओं ने बच्चे को जन्म दिया था जिनमें तीन नार्मल डिलिवरी थी. डॉक्टरों ने बताया कि बाकि केस में न्यूमोनिया तथा सेप्सिस की शिकायत भी मिली थी.

सिरदर्द की थी शिकायत

जानकारी में पता लगा कि 31 साल की एक प्रेग्नेंट महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया. जिस वक्त उसे भर्ती कराया तब वह सिरदर्द से जूझ रही थी, जिसके बाद उसे काफी झटके भी आने लगे. स्कैन करने के बाद उसे ब्रेन डेड बता दिया गया. अब क्योंकि वो प्रेग्नेंट थी लिहाजा सवाल उठाया कि पेट में पल रहे बच्चे का क्या किया जाए. मेडिकल फील्ड के अलग-अलग विशेषज्ञों और घरवालों से बातचीत के बाद प्रेग्नेंसी को बनाए रखने का निर्णय लिया .

ब्रेन डेड हो गई थी महिला

रिसर्चर बताते हैं कि इस प्रकार की सूरत में बच्चे को बचाना काफी बड़ी चुनौती की तरह थी. पर चुनौती का सामना करने का निर्णय लिया गया. ब्रेन डेड मरीज को वेंटिलेटर पर रख नैसोगैस्ट्रिक फीडिंग ट्यूब की सहायता से थायरॉक्सिन स्तर ,ब्लड प्रेसर लेवल को को नियंत्रित किया गया. यही नहीं शरीर में खून के थक्के ना बनें इसके लिए ब्लड थिनर को इस्तेमाल में लाया गया. इस प्रकार कि सभी चुनौतियों से जीत पाकर ब्रेन डेड महिला का ऑपरेशन करके बच्चे की डिलिवरी हुई. डॉक्टरों ने बताया कि इस केस के बाद उन 35 केस को स्टडी का हिस्सा बन गया, जो कि ब्रेन डेड मरीज होने के साथ गर्भवती थीं. डॉक्टरों के अनुसार ब्रेन डेड महिलाओं में डिलिवरी के बाद सेप्सिस जैसी परेशानी देखी.

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!