भाई ने बहन को गिफ्ट में दी ऐसी चीज, रोते हुए लगा लिया गले देखें Video

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने वाले वीडियो में देखने को मिला, जब भाई ने अपनी बहन को एक गिफ्ट दिया और जिसे देखकर बहन बेहद ही इमोशनल...

भाई-बहन का प्यार निश्चित रूप से हमारे जीवन के बाकि दूसरे रिश्तों से बेहद अलग होता है। यह रिश्ता या तो लड़ाई-झगड़े या फिर बिना शर्त प्यार से भरा हो सकता है। हमें कई बार घरों में ऐसे सीन्स जरूर देखने को मिल जाएंगे, जब हमजोली के दो भाई-बहन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करते हुए दिखाई देते हैं।

लेकिन, जब कभी भी एक-दूसरे के लिए खड़े होने की बात आती है तो दोनों में कोई भी पीछे नहीं हटता। और कुछ ऐसा ही सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में हमे देखने को मिला, जब भाई ने अपनी बहन को एक गिफ्ट दिया, जिसे देखकर बहन बहुत ही इमोशनल हो गई और रोते हुए उस गिफ्ट को देखा और फिर अपने भाई के गले लग गई।

भाई ने बहन को गिफ्ट में दी स्कूटी

हमने कई बार सिर्फ भाई-बहन के बीच लड़ाई देखी, लेकिन ऐश्वर्या भड़ाने नाम के यूजर द्वारा इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए इस वायरल वीडियो में ‘प्योर लव’ कैप्शन के साथ उन दोनों के बीच सच्चा प्यार दिखाया गया। जब बहन के हाथ में एक बॉक्स दिया तो वो सोच में पड़ गई, लेकिन जब उसने बॉक्स खोलकर देखा तो उसे स्कूटी की चाभी दिखाई दी और फिर सामने एक नई स्कूटी खड़ी हुई थी।

खुशी से रोने लगी बहन तो भाई के आंखों में आ गए आंसू

उसे जैसे ही पता चला कि यह गिफ्ट उसके लिए था तो वह बहुत ही हैरान रह गई। खुशी के मारे न केवल रोने लगी, बल्कि उसने अपने भाई को भी गले लगा लिया। इस दौरान भाई भी बहुत इमोशनल हो गया और फिर उसके आंखों से आंसू निकलने लगे। इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब ध्यान आकर्षित किया और आपको बता दे की ऑनलाइन साझा किए जाने के बाद इसे 9 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया।

इंटरनेट पर लोगों ने इस वायरल वीडियो को बहुत ही पसंद किया और साथ में कहा कि वह बेहद खुशकिस्मत है कि उसे ऐसा भाई मिला। कई इंस्टाग्राम यूजर्स ने कहा कि इस सरप्राइज वीडियो ने उन्हें भावुक कर दिया और साथ ही आशीर्वाद दिया।

Accherishtey

ये भी पढ़े: ट्रेन की सीट के नीचे से चोरी हुआ जूता, तलाश में जुटी दो राज्यों की पुलिस

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!