सड़को पर कक्षा 12 के छात्र, छेड़ी CBSE के खिलाफ जंग

1 जून को एक हाई लेवल बैठक के बाद, देश के प्रधानमंत्री ने ये जारी किया की कक्षा 12वी की बोर्ड्स की परीक्षा रद्द की जाती है

1 जून को एक हाई लेवल बैठक के बाद, देश के प्रधानमंत्री ने ये जारी किया की कक्षा 12वी की बोर्ड्स की परीक्षा रद्द की जाती है, किसी भी छात्र को ऐसी तनावपूर्ण स्थिति में परीक्षा देने के लिए बाध्य नहीं किया जाना चाहिए. प्रधानमंत्री के इस अनाउंसमेंट के बाद लाखों छात्रों ने आराम की सांस ली, लेकिन CBSE प्राइवेट/पत्राचार और सेकंड कंपार्टमेंट के छात्र इस दुविधा में थे कि क्या यह निर्णय उनके लिए भी है या नहीं.

छात्रों ने तुरंत CBSE को मेल भेजे. कई छात्रों ने CBSE के परीक्षा नियंत्रक ‘संयम भारद्वाज’ को भी मेल किया. छात्रों ने अलग-अलग मेल किए, किसी ने प्राइवेट की परीक्षा रद्द होने के संबंध में तो किसी ने कंपार्टमेंट की परीक्षा रद्द होने के संबंध में सवाल किया. इस पर छात्रों को परीक्षा नियंत्रक की तरफ से जवाब आया- ”इस साल के लिए सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं.”

Radhey Krishna Auto

CBSE प्राइवेट छात्रों का यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया, जहां CBSE ने कहा कि इन छात्रों का डाटा उनके पास नहीं है, इसीलिए इन्हें प्रमोट नहीं किया जा सकता है. CBSE ने इन छात्रों के लिए परीक्षा की तारीख जारी की. CBSE ने कहा कि 12वीं प्राइवेट/कंपार्टमेंट/पत्राचार के छात्रों के लिए परीक्षाओं का आयोजन 16 अगस्त 2021 से 15 सितंबर 2021 तक होगा. सीबीएसई रेगुलर के छात्रों का रिजल्ट 31 जुलाई तक आने की संभावना है. वहीं, प्राइवेट की तो परीक्षा ही सितंबर तक चलने वाली है. दिल्ली विश्वविद्यालय जैसी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में तो इन छात्रों को एडमिशन मिलने से रहा. DU  की बात करें तो UG कोर्सेज के लिए विश्वविद्यालय 2 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा. बाकी ज्यादातर  बड़े और अच्छे कॉलेजों में भी सितंबर तक सीटें नहीं बचती. इन छात्रों को जो भी कॉलेज मिलेगा उसी से काम चलाना होगा .

ये भी पढ़े: दिल्ली के रिटायर प्रिंसिपल सेक्रेटरी हुए ठगी का शिकार

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!