सनकी आशिक महिला के घर भेजता था एम्बुलेंस और पुलिस, जानिए पूरा माजरा
कानपुर में एक सनकी आशिक ने महिला का जीना दुश्वार कर दिया है और अपनी पहचान छुपाकर सनकी आशिक महिला को परेशान कर रहा है।

कानपुर में एक सनकी आशिक ने एक महिला का जीना दुश्वार कर दिया है। बॉलीवुड फिल्म ‘डर’ की तरह सनकी आशिक अपनी पहचान छुपाकर वह महिला को परेशान कर रहा है। जब महिला ने उससे मिलने से इनकार किया तो उसने फोन कर पहले तो महिला के घर में एंबुलेंस भेज दी। इतना ही नहीं, सिरफिरे ने इसके बाद महिला के घर में पुलिस भी भेज दी।
अजनबी आशिक से परेशान महिला ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई है और गौरतलब यह है कि कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में रहने वाली एक शादीशुदा महिला को एक सिरफिरा लगातार परेशान कर रहा है। सिरफिरा पहले तो महिला को फोन कर शादी का प्रस्ताव देता है एक और इंकार करने पर अलग अलग तरह की धमकियां देता है। पिछले 2 महीने से वह महिला और उसके परिवार वालों को लगातार फोन कर रहा है।
सनकी आशिक ने शादीशुदा महिला को किया परेशान
महिला के अनुसार, सिरफिरे आशिक ने अब तक उसे अपनी बिलकुल भी पहचान नहीं बताई है। 2 दिन पहले सिरफिरे ने महिला के घर काशीराम हॉस्पिटल से एंबुलेंस भिजवा दी और एंबुलेंस को यह कह कर भेजा गया कि महिला की डिलीवरी होनी है। जिस पर एंबुलेंस महिला के घर पहुंची तो यह पता चला है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। महिला और महिला के परिजनों ने इस घटना को नजरअंदाज किया।
वहीं, दोपहर के वक्त महिला के घर पुलिस पहुंच गई। और पुलिस को यह जानकारी दी गई कि महिला ने आहत्मत्या कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि मामला झूठा है तो फिर पुलिस वापस लौट गई।
दो महीने पहले अनजान व्यक्ति का आया था फोन
पीड़ित महिला ने अपने ससुरालवालों के साथ मिलकर सिरफिरे आशिक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है और साथ ही पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाकर उसने मदद भी मांगी है। महिला को 2 महीने पहले एक अनजान व्यक्ति का फोन आया था। जिसने उससे प्यार का इजहार किया था और फिर महिला ने उसे डांट कर फोन रख दिया। जिसके बाद सिरफिरा आशिक रोजाना फोन करने लगा। महिला की शिकायत पर पुलिस अब इस मामले को लेकर काफी गंभीर हो गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही सिरफिरे आशिक को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
यह भी पढ़ें: नोएडा में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में युवती की मौत










