पुलिस के सामने बहू को मारे झापड़, फिर बेटे को भी पीटने लगी मां, देखें वायरल Video
एक यूजर ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "सलाम है इस तरह की मां को जो हेलमेट न पहनने पर अपने पुत्र को बीच सड़क पर पीटती है।"

मदर्स डे वाले दिन एक मां ने अपने बेटे व बहू को हेलमेट न पहनने के कारण बीच सड़क पर पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खूब वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो एक मां अपने बच्चों की भलाई के लिए के प्यार के तौर पर पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। एक यूजर ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, “सलाम है इस तरह की मां को जो हेलमेट न पहनने पर अपने पुत्र को बीच सड़क पर पीटती है।”
वीडियो में दिखाई दे रहा है की एक भीड़ भरी सड़क है जिसमें कुछ पुलिसकर्मी हेलमेट की जांच कर रहे हैं। इसी दौरान एक व्यक्ति को अपनी पत्नी संग बाइक पर पुलिस की तरफ आते हुए देखा जा सकता है। लेकिन कुछ ही सेकंड बाद आप देख सकते है की एक महिला बाइक के पीछे भागते हुए और अपने बेटे का नाम पुकारते हुए वीडियो में दिखाई दे रही है। फिर बाद में, महिला उनके पास पहुंचती है और फिर पुलिस के सामने ही हेलमेट नहीं पहनने के लिए अपने बेटे की पिटाई कर देती है।
मां का ऐसा अवतार देख वहां मौजूद पुलिस वाले भी दंग रह गए और फिर बाद में युवक व उसकी पत्नी दोनों ने हेलमेट पहना और फिर से उन्होंने अपनी बाइक की सवारी शुरू कर दी और महिला अपने घर वापस लौट गई। सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद से वीडियो को अब तक 67 हजार से ज्यादा बार देखा गया।
Salute such Mother who beat her son in the middle of the road for not wearing a helmet #IndiaTodayExactPoll #BJPMuktSouthIndia #RahulGhandi #Tejran #KarnatakaPolls pic.twitter.com/RFyJXwQXgj
— Maya Sharma 🇮🇳 (@iammaya_sharma) May 13, 2023
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने बचाई आत्महत्या करने जा रहे दो छात्रों की जान, जानिए पूरा मामला










