Delhi Metro: DMRC का बड़ा कदम, सोमवार को 24 Extra Trips

राजधानी दिल्ली में बढ़ती यात्री संख्या और Fuel Crisis को देखते हुए Delhi Metro Rail Corporation ने बड़ा कदम उठाया है।

दिल्ली।

राजधानी दिल्ली में बढ़ती यात्री संख्या और Fuel Crisis को देखते हुए Delhi Metro Rail Corporation ने बड़ा कदम उठाया है। 18 मई से हर सोमवार दिल्ली मेट्रो में 6 अतिरिक्त ट्रेनों के जरिए 24 Extra Trips चलाई जाएंगी। जरूरत पड़ने पर अन्य दिनों में भी अतिरिक्त ट्रिप्स बढ़ाई जा सकती हैं, ताकि यात्रियों को Smooth और Hassle-Free सफर मिल सके।

DMRC के अनुसार, मेट्रो नेटवर्क पर लगातार Passenger Footfall की निगरानी की जाएगी और जरूरत के हिसाब से सर्विस में बदलाव किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह फैसला Rekha Gupta की उस अपील के बाद लिया गया है, जिसमें उन्होंने Fuel बचत को ध्यान में रखते हुए सरकारी स्टाफ और अधिकारियों से हर सोमवार Metro से सफर करने की बात कही थी।

दरअसल, CNG और Fuel Prices में लगातार बढ़ोतरी के बीच DMRC ने Public Transport को मजबूत करने के लिए व्यापक Strategy तैयार की है। प्राइवेट वाहनों की बजाय अधिक से अधिक लोग Metro का इस्तेमाल करें, इसी उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है।

यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त Security Staff, Extra Ticket Counters, Door Frame Metal Detectors (DFMD) और Bag Scanners लगाए जाएंगे। साथ ही Frisking Points पर Waiting Time कम करने और Peak Hours में Crowd Management पर विशेष फोकस रहेगा।

दिल्ली मेट्रो का Network रेलवे स्टेशनों, ISBT, Airport Terminals, Namo Bharat RRTS, नोएडा मेट्रो और गुरुग्राम रैपिड मेट्रो से जुड़कर बेहतर Multimodal Connectivity दे रहा है। Last-Mile Connectivity को मजबूत करने के लिए 160 Metro Stations पर E-Auto, E-Rickshaw, Bike Taxi, Cab Services और Rental Cycles की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसका फायदा रोजाना करीब एक लाख लोग उठा रहे हैं।

इसके अलावा DMRC Sarathi App के जरिए Metro Ticket, Auto-Rickshaw, Bike Taxi और Door-to-Door Services की Integrated सुविधा दी जा रही है। वहीं DTC की करीब 1500 Electric Buses, 52 Metro Stations पर Last-Mile Service उपलब्ध करा रही हैं। 126 Metro Stations पर Park and Ride Facility भी शुरू की गई है, ताकि लोग अपनी Private Vehicles पार्क कर आगे का सफर Metro से पूरा कर सकें।

इधर, CNG Prices में लगातार बढ़ोतरी को लेकर ऑटो और टैक्सी यूनियन ने नाराजगी जताई है। दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ और दिल्ली प्रदेश टैक्सी यूनियन के महामंत्री Rajendra Soni ने CM और Transport Minister से मिलने का समय मांगा है। उनका कहना है कि दो दिन पहले CNG के दाम में 2 रुपये और रविवार को फिर 1 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई, जिससे Auto और Taxi Drivers पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

यूनियन ने मांग की है कि या तो बढ़ी हुई CNG कीमतें वापस ली जाएं या फिर Auto-Taxi Fare में इजाफा किया जाए, ताकि Drivers को राहत मिल सके। वहीं Devender Yadav ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने Aviation Turbine Fuel (ATF) पर VAT 25% से घटाकर 7% कर दिया, लेकिन Petrol-Diesel की बढ़ती कीमतों से आम जनता को कोई राहत नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने गरीब, मध्यम वर्ग, छोटे ट्रांसपोर्टरों और किसानों की बजाय Airlines और अमीर वर्ग को फायदा पहुंचाने का काम किया है।

यह भी पढ़े : Rohini Court: जज और वकीलों के बीच हुई बहस, मचा बवाल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!