MP के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, वीडियो हो रहा है Viral

मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस वाले का बुजुर्ग के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है

मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस वाले का बुजुर्ग के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है की आरोपी पुलिस कांस्टेबल कैसे एक बुजुग को बेरहमी से मार रहा है। यह घटना बुधवार के बताई जा रही है और मार पीट करने वाले पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है

यह पूरी घटना जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-5 की है जहा रेल में बैठे एक यात्री ने अपने फ़ोन से इस घटना का पूरा वीडियो बना लिया था। फ़िलहाल अभी की जांच पड़ताल में ये पता चला है की बुज़ुर्ग नशे में प्लेटफार्म पर यात्रियों से दुर्व्यवहार कर रहा था। जिसके बाद वह आरक्षक से भीड़ गया।

आरक्षक रीवा का रहने वाला है इस मामले को तूल पकड़ते देख रीवा के एसपी ने आरक्षक को सस्पेंड करदिया है और पुलिस इस मामले की जाँच में जुट गई है। पुलिस का कहना है एक घटना में वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी

Tax Partner

यह भी पढ़े: शादी के 13 दिन बाद साले ने करी जीजा की हत्या

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!