सांड के जैसे फॉलो करें ट्रैफिक रूल’ देखें दिल्ली पुलिस का यह वायरल वीडियो
जैसा की आप सभी जानते है की, दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. किसी भी घटना के बारे में सुचना पानी हो या फिर दिल्ली

जैसा की आप सभी जानते है की, दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. किसी भी घटना के बारे में सुचना पानी हो या फिर दिल्ली के ट्रैफिक के बारे में कोई भी लेटेस्ट अपडेट लेना हो तो सोशल मीडिया हैंडल से पता लग जाता है. इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल लोगों को जागरूक करने के अंदाज भी काफी मजाकिया है. अब फिर दिल्ली पुलिस का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप निश्चित रूप से हंसने लगेंगे. इस वीडियो में ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए एक सांड से सीख लेने की अपील की है. लोग वीडियो को देख काफी हंस रहे हैं, पर दिल्ली पुलिस के जागरुकता बढाने के इस अलग तरीके को सराह भी रहे हैं.
क्या दिख रहा है वीडियो में
Just like you love grooving to your favourite song, you also embrace the rhythm of following traffic rules! @dtptraffic#DelhiPolice #TrafficRules #GrooveResponsibly pic.twitter.com/GdkPK8ekld
— Delhi Police (@DelhiPolice) August 3, 2023
दरअसल दिल्ली पुलिस के ट्विटर @DelhiPolice पर एक वीडियो शेयर हुआ है. जिस वीडियो में ट्रैफिक सिग्नल नजर आ रहा है, जहां पर रेड लाइट पर ट्रैफिक रुका हुआ है. और इस ट्रैफिक में एक सांड भी रुका हुआ है, जैसे की उसे पता है कि रेड लाइट दिखने पर रुकना होता है. खास बात तो यह है कि पर जहां ट्रैफिक के अंदर कुछ लोग जेबरा क्रॉसिंग लाइन को पार कर खड़े हैं, तो वहीं सांड इस प्रकार से खड़ा है कि मानो उसे सभी नियमों का पता है. दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो को शेयर कर सभी लोगों से अपील की है कि उन्हें भी ऐसे ही ट्रैफिक नियमों का ध्यान रखना चाहिए. पुलिस ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, जिस प्रकार आप लोग अपने पसंदीदा गाने पर नाचना पसंद करते हैं, वैसे ही आपको ट्रैफिक रूल्स को भी फॉलो करने की लय अपनानी चाहिए यानी ट्रैफिक रूल्स का पालन करना चाहिए.
लोग कह रहे वीडियो देखकर ऐसी बात
दिल्ली पुलिस के इस वीडियो को लोगो ने बेहद पसंद किया है. अब तक इसे 16 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं. एक यूजर ने तो इस वीडियो में यह लिखा, मुझे बस यह पता करना है कि दिल्ली पुलिस का सोशल मीडिया कौन देख रहा है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









