लड़कियों को बाइक पर बैठाकर कर रहा था खतरनाक स्टंट, पुलिस ने लिया ये एक्शन
वीडियो सामने आने के बाद शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जांच के लिए और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम का गठन किया गया था।

दो लड़कियों को बाइक पर बैठाकर खतरनाक स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर कफी वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने रविवार को एक 24 साल के युवक को गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस ने कहा कि पकड़ा गया आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर है और साथ ही उसके खिलाफ एंटॉप हिल व वडाला टीटी पुलिस स्टेशनों में केस दर्ज हैं।
इस मामले में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हाल ही में, दो युवतियों के साथ अपनी बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए आरोपी शख्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुआ था। यह मामला मुंबई शहर के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके का है। वीडियो सामने आने के बाद शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जांच के लिए और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम का गठन किया गया था।
#WATCH | Mumbai Police arrested a man namely Faiyaz Qadri, whose bike stunts with two women seated on his two-wheeler had gone viral. The accused was arrested by BKC police under whose jurisdiction the incident took place: Mumbai Police
(Viral video, confirmed by Police) pic.twitter.com/CCRUPNOq4A
— ANI (@ANI) April 2, 2023
मामले में अधिकारी ने बताया कि गुप्त जानकारी मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) समेत भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं व साथ ही मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत आरोपी को जल्द से गिरफ्तार किया गया था और मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।
ये भी पढ़े: दिल्ली के इस स्कूल परिसर में धंसी जमीन, गड्ढे में गिरा कर्मचारी, जानिए पूरा मामला










