अपने पिता की लाश फ्रिज में रखकर करता था बातें, फिर ऐसे खुला ये खौफनाक राज

101 वर्ष के एक वृद्ध आदमी की मृत्यु हो गई। फिर इसके बाद उसके 82 वर्ष के बेटे ने किसी को भी इसकी जानकारी नहीं दी।

किसी भी शख्स की मौत के बाद उसके शव को अधिक समय तक नहीं रखा जाता है। इसकी वजह यह है कि शव से बदबू आने लगती है। लेकिन कई बार ऐसे हैरान करने वाले मामले सामने आते हैं। जहां शवों को अधिक वक्त तक किन्हीं वजहों से रख दिया जाता है। इसी दौरान एक इस तरह का मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता के शव को कुल 18 माह तक फ्रीजर में रखा। फिर इसके बाद उसने खुद बताया कि ये सब उसने क्यों किया।

आपको बता दे की, यह मामला नीदरलैंड का है। इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 101 वर्ष के एक वृद्ध आदमी की मृत्यु हो गई। फिर इसके बाद उसके 82 वर्ष के बेटे ने किसी को भी इसकी जानकारी नहीं दी। उसने बोइना किसी को बताए अपने मृतक पिता के शव को फ्रिज में रख दिया और फिर बंद कर दिया।

इस तरह हुआ खुलासा

आपको बता दे की एक डॉक्टर ने उनके पिता की तबीयत के बारे में पूछा, तो 82 वर्ष के बुजुर्ग बेटे ने काफी आनाकानी की। उसने जब डॉक्टर को किसी भी तरह की सही जानकारी नहीं दी तो डॉक्टर ने स्थानीय अधिकारियों को शख्स के घर बुला लिया। फिर अधिकारी उसके घर पर पहुंचे, तब जाकर मृतक के बेटे ने पोल खोल दी। उसने बताया कि उसके पिता की मृत्यु 18 माह पहले हो गई, लेकिन वह अपने पिता से इतना ज्यादा प्यार करता था कि उसने उनके शव को दफनाने की वजह अपने घर में ही रख दिया।

इतना ही नहीं मृतक के बेटे ने कहा कि वह अपने मृतक पिता से बात करता है और वह 18 माह से अपने पिता से रोज बात करता है। जब अपने पिता से बात करने का उसका मन होता है तब फ्रीजर खोलकर वह बात करता है। मामले में बताया जा रहा है कि अधिकारी इस पूरे मामले की जांच में जुटे है।Accherishtey

यह भी पढ़ें: सिविल लाइंस में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!