प्रेमी नहीं मिला तो युवती ने कंबल के साथ किया ये काम, Video देख हो जाएंगे हैरान

पास्कल ने कहा, मेरा बॉयफ्रेंड जॉनी समझता है कि आर्ट और सिर्फ एक मैसेज देने के लिए मैंने कंबल से विवाह किया था। हमारा वास्तव में बहुत अच्छा...

एक ब्रिटिश महिला की वीडियो देख आप भी हैरान हो जाएंगे। आपको बता दे कि महिला ने अपने परिवार, दोस्तों और साथ ही अपने बॉयफ्रेंड के सामने एक कंबल से शादी रचाई। महिला का कहना था कि कंबल से यह पहली नजर का प्यार था। बता दे की महिला का नाम पास्कल सेलिक है और उनकी राय में यह उनकी ज़िन्दगी का सबसे अच्छा रिश्ता रहा है और इसने पहली ही नजर में उसके दिल पर कब्जा कर लिया था। कंबल से उसके विवाह का वीडियो देखने के बाद नेटिजन्स बेहद ही हैरान हो गए। पास्कल सेलिक ने वर्ष 2019 में वेलेंटाइन डे पर एक ओपन वेडिंग सेरेमनी का आयोजन रखा था।

कंबल के साथ महिला ने किया विवाह

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, उसने इंग्लैंड के एक्सेटर में ब्लैंकेट से विवाह किया था और साथ ही अपने बॉयफ्रेंड और उसके परिवार वालों को इनवाइट किया था। एक टीवी शो में पास्कल नामक इस महिला ने कहा कि काफी कंबल होने के बावजूद सिर्फ यही कंबल उसे सबसे अधिक आराम व गर्माहट देता है। महिला के अनुसार, कंबल उनके लिए अच्छे मित्र जैसा है।

सुख-दुख में वह कंबल के साथ रहती है। महिला के बॉयफ्रेंड के बारे में जब उससे सवाल पूछा गया तो पास्कल ने जवाब दिया कि वह समझता है कि मैंने कंबल से विवाह क्यों किया। पास्कल ने कहा, मेरा बॉयफ्रेंड जॉनी समझता है कि आर्ट और सिर्फ एक मैसेज देने के लिए मैंने कंबल से विवाह किया था। हमारा वास्तव में बहुत अच्छा और प्यार भरा रिश्ता है। उसे मेरे कंबल से किसी तरह की कोई जलन नहीं है, बल्कि वो मुझ पर गर्व करता है.’ विवाह करना पास्कल का सेल्फ-लव पर जोर देने का एक तरीका था।

ऐसा इसलिए कि लोग अच्छे से समझ सकें कि प्यार पाने के लिए रिलेशनशिप में होना जरूरी नहीं है। पास्कल का कंबल ओढ़कर विवाह करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनके इस विवाह की तस्वीरों को भी खूब शेयर किया जा रहा है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: फ्लैट को लेकर हुए विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!