Allen Coaching Centre में छात्रों ने पढ़ी नमाज़ फिर लगे जय श्री राम के नारे

देश में तमाम राजनीतिक दलों द्वारा धर्म को लेकर चर्चा छेड़ ही दी जाती है। तो वहीं, इसका असर अब छात्रों पर भी देखने को मिल रहा है।

देश में तमाम राजनीतिक दलों द्वारा धर्म को लेकर चर्चा छेड़ ही दी जाती है। तो वहीं, इसका असर अब छात्रों पर भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, हाल ही में राजस्थान के कोटा के मशहूर कोचिंग सेंटर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

अगर उस वीडियों पर कोई भी नज़र डालेगा तो वो हैरान हो जाएगा। दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ओर कुछ छात्र नमाज़ पढ़ रहे है तो वहीं दूसरी ओर कुछ छात्र जय श्री राम के नारे लगाते नज़र आ जाएंगे।

अब सवाल ये है कि आखिरकार, इस तरह का बरताव छात्रों द्वारा किया क्यों जा रहा है? बताया जा रहा है कि पहले एक समुदाय के छात्रों द्वारा नमाज़ पढ़ना शुरू किया गया था।

जिसके बाद अन्य समुदाय द्वारा उसके जवाब में जय श्री राम के नारे लगाए गए। आपकों बता दे कि ये वीडियो महाराष्ट्र के पालघर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी के लीगल कन्वीनर एडवोकेट आशुतोष दुबे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट भी कर दिया है।

अगर उस वीडियो पर नज़र डाली जाए तो बच्चे एलेन कोचिंग इंस्टीट्यूट की यूनिफोर्म में दिखाई दे रहे हैं और उनके गले में आई कार्ड भी नज़र आ रहे है।

तो वहीं मामले में कोचिंग सेंटर का कहना है कि इस प्रकार की कोई हरकत उनके नोटिस में आई ही नहीं, वरना वो उस वक्त बच्चों को समझाने की कोशिश जरूर करते। लेकिन जो भी ये वीडियो सामने आई है उसमें कई सवाल खड़े होते है कि आखिरकार वो छात्र जो ऐलन में डॉक्टर बनने के लिए पढ़ने आए है, उसके मन में धर्म को लेकर इस तरह की भावनाएं आखिर आ कहा से रही है।   

Accherishtey

ये भी पढ़े: टमाटर की कीमतों ने सब्जी का स्वाद किया खराब, डबल हो गई कीमत, ये है रेट

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!