
अगर आपके पास भी गर्लफ्रेंड नहीं है और किराए की गर्लफ्रेंड चाहिए तो इस व्यक्ति की तरह आप भी किराया देकर दिनभर घूमाने के लिए किराए पर गिर्ल्फ़्रिएं ले सकते है। एक वीडियो में भारतीय YouTuber विष्णु साहा ने अपनी किराए पर ली गई गर्लफ्रेंड के साथ वक्त गुजारा। विष्णु साहा ने अपनी यूट्यूब वीडियो में यह बताया कि कैसे जापान में कोई भी व्यक्ति अपनी गर्लफ्रेंड, मम्मी, पापा, किराए पर ले सकता है। इस मजेदार वायरल वीडियो में विष्णु साहा अपनी किराए पर ली गई गर्लफ्रेंड को लेकर रेस्टोरेंट में जाता हैं।
यहाँ पर घूम सकते है किराए की गर्लफ्रेंड के साथ
इस मामले में यूट्यूबर विष्णु साहा ने बताया कि उसने टोक्यो में एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें लड़की को विष्णु के साथ डेट पर जाने के लिए पैसे दिए गए थे। अपने यूट्यूब वीडियो में विष्णु ने यह बताया कि जापान में एक वेबसाइट बनाई गई है। यह वेबसाइट इसलिए बनाई है ताकि जो लोग सिंगल हैं या फिर जिनके पास समय नहीं है वह रेंटेड गर्लफ्रेंड लेकर उसके साथ समय बिता सकते हैं। आपको बता दे की जापान की सरकार ने इस वेबसाइट (Website) को मान्यता दी है।
वेबसाइट पर जाकर ले सकते है अपने पसंद गर्लफ्रेंड
जापान की जानी मानी गर्लफ्रेंड रेंटल वेबसाइट से यूट्यूबर विष्णु ने युमी नामक युवती को बुलाया। ताकाशी नामक एक जापानी यूट्यूबर के साथ विष्णु साहा ने रेंटेड गर्लफ्रेंड युमी के साथ मुलाकात की। जापानी यूट्यूबर ताकाशी ने भारतीय शख्स विष्णु को अपने ट्रांसलेटर के तौर पर उसकी मदद ली और फिर दोनों को एक दूसरे से बातचीत करने के लिए मदद की।
वायरल वीडियो में पता चला कि युमी करीब तीन वर्ष से इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़ी हुई हैं। भारतीय youtuber विष्णु के अनुसार, जापान में 20 से लेकर 30 साल तक के लोग अलग-अलग जीवन जीते हैं। यह वेबसाइट को इसलिए बनाया गया है ताकि लोग इस विकल्प का इस्तेमाल कर पाए।
ये भी पढ़े: नहीं दिया दुकानदार ने महिला को डिस्काउंट तो पति ने लूट डाली पूरी दूकान