भारत की बढ़ी चिंता , दिल्ली में इजरायल दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी गई
इजरायल और हमास के वार से पूरा देश कांप उठा है। इन दोनो देशो के बीच भीषण जंग जारी है। इसी जंग को देखते हुए भारत की राजधानी दिल्ली में

इजरायल और हमास के वार से पूरा देश कांप उठा है। इन दोनो देशो के बीच भीषण जंग जारी है। इसी जंग को देखते हुए भारत की राजधानी दिल्ली में स्तिथ इजरायली दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह कदम खुफिया एजेंसी से मिली खबर के बाद उठाया गया है। यहूदियों के धार्मिक स्थल खबाद हाउस में भी सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। ऐसा पहली बार हुआ है कि इजरायल में हालत खराब होने पर भारत में उनके दूतवास को सुरक्षा दी जा रही है। दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में है।
इसी के साथ भारत सरकार ने भी इजरायल में रह रहे भारतवासी को सतर्क रहने की सलाह दी है और साथ ही सभी नियमों का पालन करने के लिए भी कहा गया है। सभी नागरीक सुरक्षा स्थल के करीब रहे।
भारत – इजरायल के बीच सम्बंध
भारत और इजरायल के बींच काफ़ी अच्छा रिश्ता है। एशिया में इजरायल का तीसरा सबसे बड़ा व्यापार साझेदार भारत है। भारत और इजरायल का संबंध लगातार मजबूत ही हुए है। दोनो के बीच 20 साल का संबंध भी पूरा हो चुका है। जय- वीरु जैसी भारत- इजरायल की दोस्ती है। जंग हुआ तो भारत की भी चिंता बढ़ेगी।
हम सब जानते हैं कि इजरायल छोटा देश होते हुए भी तकनीक और इनोवेशन में दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल है। भारत में भी इनोवेशन को काफी महत्व दिया जा रहा है। इसके महत्व को समझते हुए इजरायल और भारत चाहता है कि इनोवेशन के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच में सहयोग अच्छा सहयोग बढ़ता ही जाए। रक्षा, कृषि, जल प्रबंधन में सहयोग सबसे ज्यादा बढ़ा है।
तो जाहीर सी बात है कि इजरायल में हो रहे जंग ने भारत की भी चिंता बढ़ा दी है। भारत को इजरायल में फसे अपने नागरिकों की भी चिंता है और साथ ही करोबार पर पड़ने वाले असर को भी लेकर चिंता बनी हुई है। जंग का असर भारत पर भी दिखेगा।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










