भारत की सबसे महंगे टिकट वाली ट्रेन, देगी राजाओं वाला ठाठ, देखें वीडियो
भारतीय रेल का एक और जबरदस्त नमूना सामने आया है। जब Maharaja Express ट्रेन के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा।

भारतीय रेल का एक और जबरदस्त नमूना सामने आया है। जब Maharaja Express ट्रेन के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा। जिसको देखने के बाद लोग एक पल के लिए भूल गए की यह ट्रेन है या घर। इसकी वजह यह है कि इसका एक पूरा डिब्बा ऐसा तैयार किया गया है। जैसे किसी राजा का कक्ष हो। इस ट्रैन का किराया भी इतना ज्यादा है कि हर कोई सफर भी नहीं कर सकता।
ट्रेन के कमरे का दरवाजा खोलते ही:
दरअसल, यह ट्रेन भी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) से संचालित होती है। हाल ही में जब इस ट्रैन के बारे में पता चला तो इंस्टाग्राम यूजर कुशाग्र ने इसका पूरा वीडियो बनाकर शेयर किया। वीडियो में शख्स महाराजा एक्सप्रेस ट्रैन का दरवाजा खोलता है।
सबसे महंगी टिकट वाली ट्रेन:
बता दें कि यह ट्रैन भारत की सबसे महंगी ट्रेन मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के अवसर, इस ट्रेन में एक यात्री चार मार्गों द इंडियन पैनरोमा, ट्रेजर ऑफ इंडिया, द इंडियन स्प्लेंडर तथा द हेरिटेज ऑफ इंडिया में से एक को चुन सकता है और सात दिनों के लिए कोई भी यात्रा पर जा सकता है। फिलहाल यह वीडियो बेहद सुर्ख़ियों में है।

यह भी पढ़ें: पुरानी गाड़ी वालों की बल्ले-बल्ले, इस तरह फिर चला सकेंगे अपना वाहन









