Iphone 18: 18 Pro चार रंगों में आएगा! लॉन्च से पहले हुआ खुलासा
Apple के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro को लेकर लगातार नई-नई leaks सामने आ रही हैं। अब तक डिवाइस के डिजाइन, कैमरा...

iPhone 18 Pro।
Apple के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro को लेकर लगातार नई-नई leaks सामने आ रही हैं। अब तक डिवाइस के डिजाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं। सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट डिजाइन में देखने को मिल सकता है, जहां कंपनी पहले से छोटा Dynamic Island देने की तैयारी में है। इसके अलावा कैमरा सिस्टम में भी बड़ा upgrade देखने को मिल सकता है।
अब iPhone 18 Pro के color variants को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, फोन चार अलग-अलग रंगों में लॉन्च किया जा सकता है। लीक हुई डमी यूनिट्स से इसके डिजाइन और कलर ऑप्शंस की जानकारी सामने आई है, जिसने Apple फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्स्टर Sonny Dickson द्वारा शेयर की गई एक पोस्ट में iPhone 18 Pro और Pro Max की डमी यूनिट्स दिखाई गई हैं। इन तस्वीरों से पता चलता है कि कंपनी इस बार कुछ नए और यूनिक color shades पेश कर सकती है।
लीक के अनुसार, iPhone 18 Pro सीरीज को Silver, Black, Light Blue और Dark Cherry रंगों में लॉन्च किया जा सकता है। इनमें Dark Cherry सबसे ज्यादा चर्चा में है क्योंकि Apple ने इससे पहले अपने किसी iPhone मॉडल में इस तरह का रंग इस्तेमाल नहीं किया है। वहीं, Pure Black कलर की भी वापसी हो सकती है, जिसका कई यूजर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
फोन के रियर पैनल की बात करें तो इसका camera design पिछली पीढ़ी जैसा ही दिखाई देता है। हालांकि, कैमरा मॉड्यूल को और बड़ा बनाया गया है, जिससे फोटोग्राफी एक्सपीरियंस में सुधार की उम्मीद की जा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में Dynamic Island का आकार पहले की तुलना में काफी छोटा हो सकता है। इसके लिए Apple कथित तौर पर Face ID के इंफ्रारेड इल्यूमिनेटर को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट कर सकती है। जबकि कैमरा और Dot Projector अभी भी पिल-शेप कटआउट में मौजूद रह सकते हैं।
परफॉर्मेंस की बात करें तो iPhone 18 Pro में Apple का नया A20 SoC चिपसेट देखने को मिल सकता है, जो अत्याधुनिक 2nm प्रोसेस पर आधारित होगा। इस next-generation chipset से बेहतर स्पीड, अधिक पावर एफिशिएंसी और शानदार AI क्षमताओं की उम्मीद की जा रही है।
माना जा रहा है कि Apple सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro सीरीज को लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इन फीचर्स और कलर वेरिएंट्स की कोई official confirmation नहीं दी गई है। इसलिए फिलहाल इन जानकारियों को लीक और रिपोर्ट्स के आधार पर ही देखा जाना चाहिए।
यह भी पढ़े : Crime News: मॉडल टाउन में 25 वर्षीय युवक की चाक़ू घोंपकर हत्या









