इतनी पड़ी ठंड कि बर्फ में जमा मगरमच्छ का जबड़ा, यूं बचाई गयी जान
जैसा कि हमने मगरमच्छ के कई बहुत सारे वीडियो सोशल मीडिया पर देखें होंगे. वह हमला करने के पहले कई घंटों तक घात लगाए बैठे होते हैं

जैसा कि हमने मगरमच्छ के कई बहुत सारे वीडियो सोशल मीडिया पर देखें होंगे. वह हमला करने के पहले कई घंटों तक घात लगाए बैठे होते हैं और जैसे ही उनके हमला करने का मौका मिलता है तो फुर्ती से हमला कर देंगे. और, जब उनका पेट भरा हुआ होता है वह तो शांत अवस्था में चले जाते हैं. ऐसा माना जाता है कि मगरमच्छ एक ठंडे खून वाले जीव होते है. क्या होता है जब तापमान काफी नीचे चला जाता है और सूरज की किरणें तक नहीं होती हैं? आपको बता दें, सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप सब की आंखें चकमका जाएंगी. इतनी ठंड पड़ी कि नदी का पानी तक जम गया और उसमें मौजूद एक मगरमच्छ का जबड़ा वही फंस गया.
मगरमच्छ को बाहर निकालने का वीडियो:
Alligators survive in frozen swamps by sticking their noses through the ice to breathe. Reptiles shut down their metabolism, and they don't need to eat their heart rate slows down, their digestive system slows down, and they just sit and wait for the heat. pic.twitter.com/YAQiSwlOAc
— Tansu YEĞEN (@TansuYegen) December 16, 2022
ठंड के मौसम में मगरमच्छ ज्यादातर चुपचाप शांत रहते हैं. मगरमच्छ की सहायता करने वाले एक शख्स के नए वीडियो ने इंटरनेट पर बहुत से लोगों को हैरान कर दिया है. तंसु येजेन ने अपनी ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में देख सकते है कि एक शख्स ने मगरमच्छ की जान बचाने के लिए जमी हुई झील के चारों और हथौड़ा मारकर उसका सिर पानी के बाहर निकला होता है और बाकी का हिस्सा ठंडे पानी के नीचे ही होता है.

यह भी पढ़ें: पुरानी गाड़ी वालों की बल्ले-बल्ले, इस तरह फिर चला सकेंगे अपना वाहन









