जानिए कैप्टन भिंडर के बारे में, जिन्होंने 150 लोगों को बचाकर गंवाई अपनी जान
कैप्टन भिंडर ने अपनी बहादुरी व बलिदान से जलती हुई सिनेमा की इमारत के अंदर फंसे ज्यादातर लोगों की जान बचाई थी। कैप्टन भिंडर, उनके 4 वर्ष के...

राजधानी दिल्ली के ग्रीन पार्क में 13 जून, वर्ष 1997 को उपहार सिनेमा में जेपी दत्ता की फिल्म ‘बॉर्डर’ की स्क्रीनिंग के वक्त आग लगने से कुल 59 लोग मारे गए थे। लेकिन, फिल्म में एक्टर्स ने वर्ष 1971 में लोंगेवाला की लड़ाई में युद्ध नायकों की भूमिका निभाई थी, वहीं इस घटना के समय ऑफ-स्क्रीन कैप्टन मनजिंदर सिंह भिंडर काफी लोगों के लिए असल जिंदगी के हीरो बन गए थे।
इस भयावह आग में कैप्टन भी अपने परिवार संग फंस गए थे। ‘बॉर्डर’ फिल्म में युद्ध के वक्त युद्ध नायकों की भूमिका निभाने वाले कई एक्टर्स को दिखाया गया है, लेकिन कुल 150 लोगों को आग से बचाते वक्त एक असली हीरो की मृत्यु हो गई थी। बता दे की नेटफ्लिक्स पर ‘ट्रायल बाय फायर’ नामक एक सीरीज आई है, जिसमें कुछ ऐसी ही एक कहानी देखने को मिली है।
उपहार सिनेमा में कैप्टन भिंडर आग के सामने रियल हीरो के रूप में दिखाई दिये। कैप्टन भिंडर ने अपनी बहादुरी व बलिदान से जलती हुई सिनेमा की इमारत के अंदर फंसे ज्यादातर लोगों की जान बचाई थी। कैप्टन भिंडर, उनके 4 वर्ष के बेटे प्रभसिमरन सिंह और साथ ही उनकी पत्नी ज्योत सरूप कौर भी दिल्ली के उपहार सिनेमा में वर्ष 1997 की भयावह आग में मारे गए थे। जैसे ही आग ज्यादा फैली कैप्टन भिंडर ने वहां पर एक सुरक्षित मार्ग तैयार किया और फिर खुद को आग के लपटों में धकेलकर लगभग 150 लोगों को बाहर निकाला। अपने प्राणों की आहुति देने वाले रियल हीरो कैप्टन भिंडर को आज भी लोग गर्व से सैल्यूट करते हैं। कैप्टन की मृत्यु के बाद उनकी मां गुरनाम कौर व पिता कैप्टन वरदीप सिंह अपने घर गांव चौक मेहता रहने के लिए वापस चले गए।
तीन वर्ष पहले साल 2020 में इनका निधन हो गया। उनके सम्मान में भारत सरकार ने उस वक्त उधो नंगल सरकारी स्कूल में एक स्टेडियम और साथ ही उनके होमटाउन मेहता चौक में एक गेट भी बनाया था। कैप्टन भिंडर की तीन बहनें हैं। सुखमिंदर कौर, जो गुरदासपुर पंजाब में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी के रूप में कार्य करती हैं और उनकी दूसरी बहन गुरसिंदर कौर, जो चंडीगढ़ पंजाब में रहती हैं; और तीसरी बहन प्रीतपाल कौर, जो मस्कट में रहती हैं। नेटफ्लिक्स वेब सीरीज ‘ट्रायल बाय फ़ायर’ के कारण उपहार ट्रेजडी पूरे भारत में चर्चा का विषय है।
ये भी पढ़े: प्रेमी नहीं मिला तो युवती ने कंबल के साथ किया ये काम, Video देख हो जाएंगे हैरान










