डोमिनोज में नकली पनीर मिलने पर लगा लाखों का जुर्माना, चिली फ्लैक्स का सैंपल भी फेल
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत 37 वादों पर निर्णय लिया और साथ ही 28 लाख 65 हजार का अर्थदंड भी लगाया।

कई बार ऐसे मामले सामने आते है जिसे जानकर आप सभी हैरान हो जाते है। ऐसे ही एक मामला सामने आया है जहां खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत 37 वादों पर निर्णय लिया और साथ ही 28 लाख 65 हजार का अर्थदंड भी लगाया गया है। इसमें पनीर, रसगुल्लों, दूध समेत मिर्च मसालों के भी सैंपल लिए गए थे, जिसमें से कुछ मिथ्याछाप कुछ अधोमानक और कुछ में नियमों का उल्लंघन भी पाया गया।
आपको बता दे की आरडीसी स्थित एक डोमिनोज पिज्जा स्टोर के यहां से लिए गए पनीर का सैंपल व रेड चिली फ्लैक्स के सैंपल पूरी तरह फेल पाए जाने पर साढ़े तीन लाख व 290000 का जुर्माना लगाया गया है। इस मामले में सहायक आयुक्त खाद्य विनीत कुमार के अनुसार पिछले एक महीने में लिए गए सैंपल जांच के लिए लखनऊ में भेजे गए थे। जिन-जिन सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई थी उन सभी के वाद दायर किए गए थे।
बता दे की इनमें से कुल छह पनीर के सैंपल, तीन मावा, तीन रसगुल्ला, समेत काश्मीरी मिर्च पाउडर, ब्रेड स्प्रैड तंदूरी , महाराजा चाप, मिल्क पाउडर के लिए जुर्माना लगाया गया है और इसमें पगड़ीवाला स्वीट्स एंड फूड्स के यहां पर से पनीर के सैंपल पर कुल एक लाख 50 हजार का जुर्माना और इसके अलावा शिप्रा मॉल स्थित फूड बाजार से लिए गए पनीर के सैंपल पर 1 लाख 70 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
ये भी पढ़े: दिल्ली में कोचिंग सेंटरों पर MCD की कार्रवाई, अब तक 20 सील और 700 को भेजा नोटिस










