Mumbai Police Kindness: पुलिसकर्मी की नेकदिली से मां और बच्चे भावुक

अधिकारी सुशील शिखारे ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है, जिसे अब तक 10 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

Mumbai Police Kindness: मुंबई से एक दिल छू लेने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पुलिस अधिकारी सड़क पर रहने वाली एक मां और उसके नवजात शिशु के लिए नया पालना गिफ्ट करते नजर आ रहे हैं। अधिकारी सुशील शिखारे ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है, जिसे अब तक 10 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि फुटपाथ पर रखे अस्थायी और कमजोर पालने में शिशु रखा हुआ है। सुशील शिखारे ने उस पुराने पालने को हटाकर उसकी जगह मजबूत और सुरक्षित पालना रख दी, जिससे बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस नेक काम को देखकर मां बेहद भावुक हो गई और सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी अधिकारी की तारीफ करना शुरू कर दिया।

वीडियो का कैप्शन मराठी में लिखा गया है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी खत्म करके घर लौटते समय उन्होंने मां और बच्चे को देखा। फुटपाथ पर लकड़ी के पुराने पालने में रखा बच्चा रो रहा था और मां उसे देख कर चिंतित और असहाय महसूस कर रही थी। इस दृश्य को देखकर अधिकारी ने तुरंत मदद का निर्णय लिया। यह घटना मुंबई पुलिस की करुणा और समर्पण की भावना को उजागर करती है। अक्सर पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य से आगे बढ़कर जरूरतमंदों की मदद करते हैं, और यह वीडियो इसका जीता-जागता उदाहरण बन गया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद लोग कमेंट सेक्शन में अधिकारी की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “आपका दिल आपके बाइसेप्स और ट्राइसेप्स जितना बड़ा है।” दूसरे ने लिखा, “पहले लगा कि साहब अतिक्रमण हटाने आए हैं, लेकिन बाद में पता चला कि ये मदद के लिए था। देश के सभी सरकारी कर्मचारियों को इससे सीख लेनी चाहिए।” तीसरे यूजर ने लिखा, “पुलिस की नई पीढ़ी चुपचाप अपना काम सही तरीके से कर रही है।”

यह भी पढ़ें: Silver Glass Secret: चांदी के गिलास में पानी पीने के चौंकाने वाले फायदे

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!