मोरबी हादसे में घायल नईम शेख ने बचाई 60 लोगों की जान, सुनाई आपबीती

नईम को तैरना आता था और उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर करीब पचास से साठ लोगों को मौत के मुंह से बाहर निकाला। नईम के अनुसार, हादसे के समय वह...

गुजरात में पुल हादसे के दौरान एक शख्स ने सांप्रदायिक सद्भावना की मिसाल कायम की है। हादसे में जहां लगभग डेढ़ सौ लोगों की जान चली गई। वहीं, शख्स ने करीब 60 लोगों की जिंदगियां बचा लीं। आपको बता दे की ये शख्स खुद हादसे के पीड़ितों में से एक है, लेकिन इसने दूसरों की ज़िन्दगी को बचाने के लिए अपनी जान खतरे में डाली।

लोगों को बचाते वक्त नईम को लगी चोट

हम बात कर रहे हैं, नईम शेख की। नईम को तैरना आता था और उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर करीब पचास से साठ लोगों को मौत के मुंह से बाहर निकाला। नईम के अनुसार, हादसे के वक्त वह अपने पांच दोस्तों के साथ पुल पर ही मौजूद था। इन पांच में से एक मित्र की भी मौत हो गई।

बकौल नईम, मुझे तैरना आता है। मैंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लगभग पचास से साठ लोगों को नदी से बाहर निकाला। और यह हृदय विदारक घटना थी। जब मैं खुद लोगों को सुरक्षित स्थान पर ला रहा था, उसी दौरान मुझे भी चोट लग गई लेकिन इसके बावजूद हमने कोशिश जारी रखी।

मोरबी के सिविल अस्पताल में चल रहा नईम का इलाज

पुल हादसे में गिरने के बाद से नईम शेख खुद भी घायल हैं। वह फिलहाल मोरबी के सिविल अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है।

घटना के समय पुल पर मौजूद थे लगभग पांच सौ लोग

इस दर्दनाक हादसे में बचे एक व्यक्ति ने बताया कि घटना के वक्त पुल पर करीब पांच सौ लोग रहे हैं। लेकिन पुल अचानक से टूट गया और फिर हम सब पानी में गिर गए। मैं पानी में लगभग एक घंटे तक रहा, जिसके बाद ही मै बाहर निकल पाया। मैं जिंदा बच गया, इसकी तो खुशी है लेकिन इतनी ज्यादा संख्या में लोगों की मौत से मै बहुत ही दुखी हूं। यह हादसा कभी भी नहीं भुलाया जा सकता है।

राज्य सर्कार ने की दो नवंबर को राज्यव्यापी शोक की घोषणा

इस दौरान, राज्य सरकार ने मोरबी पुल हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए 2 नवंबर को शोक की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस घटना की स्थिति की समीक्षा की गई और इसके बाद ही यह राज्यव्यापी शोक का फैसला लिया गया।

2 नवंबर को आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज और कोई आधिकारिक समारोह नहीं होगा।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट किया, गुजरात सरकार ने 2 नवंबर को राज्यव्यापी शोक मनाने का फैसला किया है। राज्य में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई आधिकारिक समारोह नहीं होगा।

Accherishtey

ये भी पढ़े: सलमान ख़ान को मिलेगी Y+सुरक्षा, बिश्नोई गैंग ने दी थी जान से मारने की धमकी

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!