फ्लाइट के खाने में यात्री को मिला कॉकरोच, फोटो देख भड़क गए लोग
विस्तारा एयरलाइंस के एक यात्री को सफर के दौरान खाने में कॉकरोच मिल गया। पैसेंजर ने तुरंत इसकी शिकायत की है।

लोग जब फ्लाइट से सफर करते हैं तो उनकी इच्छा रहती है कि यह यात्रा उनके लिए यादगार हो जाए। लेकिन कई बार तमाम कारणों की वजह से उन्हें खराब अनुभवों का सामना करना पड़ता है। और ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक पैसेंजर को विस्तारा की एक फ्लाइट में कॉकरोच मिल गया और फिर यात्री इसके बाद भड़क गया और यात्री ने विस्तारा को ट्वीट कर दिया। और फिर इसके बाद उनका जवाब भी आया है.
पैसेंजर ने तुरंत शिकायत कर दी
आपको बता दे की यह मामला मुंबई से थाईलैंड जा रही एक फ्लाइट का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निकुल नाम के एक यात्री को सफर के दौरान फ्लाइट के खाने में कॉकरोच मिल गया। और फिर यात्री ने तुरंत इसकी शिकायत कर दी। पैसेंजर ने लिखा कि एयर विस्तारा के खाने यानी की (भोजन) में छोटा कॉकरोच मिला। और यात्री के ट्वीट करने के कुछ ही मिनट के अंदर कंपनी ने इसका रिप्लाई भी किया। कंपनी ने यात्री को पूरी जांच का भरोसा दिया।
विस्तारा कंपनी ने जांच का भरोसा दिया
आपको बता दे की विस्तारा ने लिखा कि हमारे सभी भोजन बहुत ही अच्छे से तैयार किए जाते हैं। और हम सुरक्षा और सफाई के सभी मानक को पूरा करते हैं। आप अपनी फ्लाइट की सुचना हमें दें। विस्तारा कंपनी ने यह भी कहा कि हमारे यहां खाना बढ़िया क्वालिटी का बनाया जाता है। और इसमें साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाता है। हम इस घटना पर संज्ञान लेते हैं। विस्तारा कंपनी ने इस पूरी घटना पर गंभीरता जताते हुए यात्री को जांच का भरोसा दिया है.
यह फ्लाइट मुंबई से थाइलैंड की थी
रिपोर्ट्स के अनुसार इस शख्स का नाम निकुल सोलंकी है। और पता चला कि यह मामला 31 अगस्त 2022 का है। और यह फ्लाइट मुंबई से थाइलैंड की थी। यात्री निकुल ने दो फोटो ट्वीट की हैं। एक में इडली सांभर, उपमा है और दूसरी फोटो में एक मरा हुआ कॉकरोच है। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और फ्लाइट के खाने में कॉकरोच मिलने पर आलोचना कर रहे हैं।
Hello Nikul, all our meals are prepared keeping the highest standards of quality in mind. Please send us your flight details over DM so we can look into the matter and address the issue at the earliest. Thank you. ~Badri https://t.co/IaDysdIxJS
— Vistara (@airvistara) October 14, 2022
यह भी पढ़े: Maruti Suzuki ने लॉन्च की सबसे सस्ती कार, देगी 32KM से अधिक माइलेज










