दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर दिखी धूम, बीजेपी नेताओं ने ऐसे दी बधाई

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 71वां जन्मदिन मना रहें हैं इस अवसर पर द्वारका के रॉयल ग्रीन गार्डन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अपना 71वां जन्मदिन मना रहें हैं इस अवसर पर द्वारका के रॉयल ग्रीन गार्डन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आपको बता दें कि बीजेपी के पूर्व प्रत्याशी और नवादा वार्ड से निगम पार्षद कृष्ण गहलोत (Krishan gahlot) ने अपनी अगुवाई में इस कार्यक्रम का आयोजन करवाया।

इस कार्यक्रम में उन्होंने पी.एम के जन्मदिन पर उनकी लंबी उम्र और सलामती के लिए हवन करवाया, इसके अलावा गहलोत ने सफाई कर्मचारियों और गरीब लोगों में राशन वितरण भी किया, साथ ही वहां पर मौजूद सभी लोगों को प्रसाद भी बाटा गया।

वहीं  कृष्ण गहलोत ने बताया कि नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के मौक़े पर 71 कार्यक्रमों का आयोजन किया जायगा। इसके अलावा आज (शुक्रवार ) के दिन 1.5 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का संकल्प लिया है।

Tax Partner

ये भी पढ़े : PM Narendra Modi के जन्म दिवस पर कई बड़े स्टार्स और नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!