दिल्ली मेट्रो में पंजाबी शख्स से बदसलूकी, वीडियो हो रहा जमकर वायरल
राजधानी दिल्ली से एक हैरतअंगेज़ मामला सामना आया है, दरअसल दिल्ली मेट्रो में चैकिंग कर रहे CISF जवान ने पंजाबी शख्स को अंदर जाने से रोक दिया


देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरतअंगेज़ मामला सामना आया है, दरअसल दिल्ली मेट्रो में चैकिंग कर रहे CISF जवान ने एक पंजाबी शख्स को अंदर जाने से रोक दिया.
बता दें, CISF जवान ने पंजाबी शख्स को कहा कि वो उसका किरपान उतार कर दिखाए को कहा. इसपर उस व्यक्ति कहा कि ऐसा करना हमारे वहां मना है और इंकार कर दिया.
इस बात पर जवान भड़क गया, और उस व्यक्ति के साथ बदसलूकी करने लगा. लेकिन जैसे ही पीडित अपने फोन में ये मंज़र कैद करने लगा. वैसे ही CISF जवान के तेवर ही बदल गए.
जब ये पूरी घटना हो रही थी उसी दौरान एक शख्स जो कि पंजाबी ही था पीड़ित ने उसे बुलाया और पूरा वाक्या बताया. इसपर उसने जवान से पूछा कि आप पहली बार चैकिंग कर रहे है? इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़े: दिल्ली की सड़को पर अब दौड़ेंगे देश के सबसे ज्यादा ई- ऑटो