बोल्ड फोटोशूट कराना रणवीर सिंह को पड़ा भारी, हो सकती है गिरफ्तारी

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट की वजह से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। तस्वीरो के सामने आने के बाद से ही जहां लोग अभिनेता को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे है

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट की वजह से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। तस्वीरो के सामने आने के बाद से ही जहां लोग अभिनेता को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे है, वही सेलेब्स अलग अलग तर्क देकर उन्हें डिफेंड करने की कोशिश कर रहे है। लेकिन न ही रणवीर सिंह की तस्वीरें और न ही सेलेब्स के बयान लोगों के गले उतर रहे। यही कारन है की सोमवार को उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई थी और अब मुंबई के चैंबूर पुलिस थाने में महिलाओं भावनाएं आहत करने के जुर्म में अभिनेता के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई हैं। इतना ही नहीं, लोग रणवीर सिंह की गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 292 (अश्लील पुस्तकों की बिक्री, आदि) 293, 509 और आईटी अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) चलाने वाले ललित श्याम ने मुंबई के चैंबूर पुलिस थाने में अभिनेता के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। ललित ने आरोप लगाया है कि रणवीर सिंह की ऐसे बोल्ड तस्वीरें देखने के बाद महिलाओं के मन में लज्जा पैदा होगी। इसी वजह से उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम से रणवीर की बोल्ड तस्वीरें हटाने की भी मांग की है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आईपीसी की धारा 292 के तहत 5 साल और धारा 293 के तहत 3 साल की सजा का प्रावधान है। वहीं आईटी एक्ट 67 A के तहत 5 साल की सजा हो सकती है। यानी आरोप साबित होने पर रणवीर सिंह को कम-से-कम पांच साल की सजा सुनाई जा सकती है।

Madhavgarh Farms

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!