चलती बाइक पर खड़ा होकर खाता दिखा गुटखा, फिर किया ये कारनामा
युवक कुछ ज्यादा ही स्टाइल मारने लगा और फिर अपनी जान की परवाह किए बिना जेब से गुटखा जैसी कुछ चीज निकाली और फिर खाने लगा।

कई बार लोग बाइक पर बैठकर जानलेवा स्टंट करते रहते हैं। कई बार स्टंटबाजों को चोट भी लग जाती है तो कई बार वह बच निकलते हैं। लेकिन जब इन स्टंटबाजों का वीडियो वायरल होता है तो पुलिस भी उनके पीछे पड़ जाती है। ऐसे ही एक लड़के का वीडियो भी सामने आया है जो की चलती बाइक पर बैठकर स्टंट करता दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही वह चलती बाइक पर खड़े होकर गुटखा खाता भी दिख रहा है।
बता दे की, हाल ही में स्टंट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो के वायरल होने के बाद बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो लखनऊ के गौतम बुद्ध पार्क के आसपास का है। पुलिस ने स्टंटबाज को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह शख्स हैंडल छोड़कर बाइक दौड़ा रहा था। इसके बाद यह युवक कुछ ज्यादा ही स्टाइल मारने लगा और फिर अपनी जान की परवाह किए बिना जेब से गुटखा जैसी कुछ चीज निकाली और फिर खाने लगा। इस स्टंटबाज युवक को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है और युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें: निजामुद्दीन के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, शार्ट सर्किट होने की आशंका










