लड़की को लगी इतनी भूख की निगल गई मक्खी, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
सामने आये वीडियो को देखकर पता चलता है कि लड़की आराम से बेड पर लेटी है। और देखकर लगता है कि लड़की को कोई काम नहीं है तो...

इंटरनेट पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक ऐसा प्लेटफॉर्म बना हुआ है जहां एक वीडियो देखने के लिए जैसे ही रुकेंगे तो स्क्रीन पर नीचे ऐसे-ऐसे वीडियो के लिंक आते रहेंगे कि उन्हें देखे बिना मन नहीं भरता। इस प्लेटफॉर्म पर आने के बाद मिनट कब घंटों में बीत जाते हैं बिलकुल भी पता ही नहीं चलता है। आपको बता दे की ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर हर रोज सैकड़ों या फिर हजारों की तादाद में फनी तरह के वीडियो अपलोड किए जाते हैं और इनमें कुछ तो इतने ज्यादा मजेदार होते हैं जो आते ही वायरल हो जाते हैं।
अभी हाल ही में एक लड़की से जुड़ा ऐसा ही मजेदार वीडियो हर ओर देखा जा रहा है। सामने आये वीडियो को देखकर पता चलता है कि लड़की आराम से बेड पर लेटी है। और देखकर लगता है कि लड़की को कोई काम नहीं है तो मक्खी से ही खेलने लग जाती। दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है की लड़की ने अपना मुंह खोला और फिर अपनी जीभ बाहर निकाल ली।
कुछ ही सेकंड में एक मक्खी लड़की की जीभ पर आकर बैठ गई। अब शुरू हो जाता है लड़की का असली खेल। दरअसल लड़की धीरे से अपनी जीभ अंदर की ओर खींचती है। इधर मक्खी अभी भी लड़की की जबान पर बैठी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की ने फिर एक दम से अपनी जीभ अंदर की तरफ खींची और फिर अपना मुंह बंद कर लिया।
लड़की फिर मक्खी को इस तरह खा गई जैसे कोई मक्खी मारने की दवाई हो। अगर कोई यह वीडियो देख ले तो पक्का वह हैरान जरूर हो जायेगा। मगर वीडियो देखकर हंसी भी काफी आती है। मक्खी को खाते हुए इस लड़की का ये वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़े: पुजारी को मिली धमकी, ’50 हजार दो वरना मंदिर सहित तुम्हे बम से उड़ा देंगे’