लड़की की जीभ पर निकले बाल, काली हो गई पूरी जुबान, जानिए पूरा मामला

रोगी के ओरल कैविटी की जांच करने के बाद एक भूरे-काले पैच के साथ जीभ पर बाल उग आए थे, जो जीभ के ऊपर साफ नजर आ रहे थे।

एक एंटीबायोटिक के लिए एक दर्दनाक व अजीबोगरीब प्रतिक्रिया का सामना करने के बाद एक महिला की जीभ पर बाल आ गए। एक मेडिकल जर्नल के मुताबिक, इस रोग कहें या फिर बिमारी लेकिन इसका अभी तक कोई भी नाम नहीं है, लेकिन आपको बता दे की यह 60 के दशक से ही मौजूद है और साथ ही इस रोग की शुरुआत जापान से हुई थी।

बता दे की एक मरीज मलाशय के कैंसर से बहुत ज्यादा पीड़ित था व मरीज की कीमोथेरेपी के दुष्प्रभावों से लड़ने के लिए मिनोसाइक्लिन ले रहा था। बता दे की दक्षिणी जापान के फुकुओका विश्वविद्यालय के मुताबिक, कुछ दिन तक दवा लेने के बाद में महिला की जीभ काली व बालों वाली हो गई।

इस मामले में बताया जा रहा है कि यह एक ऐसी स्थिति है जो की ज्यादातर खराब खान-पान व धूम्रपान की वजह से होती है। आप देख सकते है की रोगी की जीभ की कुछ तस्वीरें ब्रिटिश मेडिकल जर्नल केस रिपोर्ट्स में भी शेयर की गईं, जिसमें डॉक्टरों ने ये दावा किया कि रोगी के चेहरे पर ग्रे स्किन विकसित हो गई थी।

ब्रिटिश मेडिकल जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, फिजिकल टेस्ट होने पर रोगी के चेहरे पर ग्रे हाइपरपिग्मेंटेशन देखा गया, जो पूर्व में नहीं था। रोगी के ओरल कैविटी की जांच करने के बाद एक भूरे-काले पैच के साथ जीभ पर बाल उग आए थे, जो जीभ के ऊपर साफ नजर आ रहे थे।

Accherishtey

यह भी पढ़ें: निजामुद्दीन के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, शार्ट सर्किट होने की आशंका

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!